विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपीईएस में चला ‘गेम ऑफ ड्रोन्स’ का जादू, छात्रों ने खुद बनाए ड्रोन... टैलेंट देख सब हैरान

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:13 AM (IST)

यूपीईएस में 'गेम ऑफ ड्रोन्स' प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने हाथों से ड्रोन बनाए और बाधाओं से भरे ट्रैक पर उनकी उड़ान क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। ड्रोन तकनीक में कितनी सटीकता और नियंत्रण की जरूरत होती है, इसका व्यावहारिक अनुभव यूपीईएस के छात्रों ने ‘गेम आफ ड्रोन्स’ प्रतियोगिता में हासिल किया। छात्रों ने न केवल अपने हाथों से ड्रोन तैयार किए, बल्कि बाधाओं से भरे ट्रैक पर उड़ान भरकर उनकी क्षमता का प्रदर्शन भी किया।

यूपीईएस के स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंजीनियरिंग के एयरोहाबी क्लब की ओर से दो दिवसीय ड्रोन निर्माण कार्यशाला एवं रेसिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 44 छात्रों ने 11 टीमों में प्रतिभाग किया।

छात्रों को ड्रोन तकनीक की बुनियादी जानकारी दी गई

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि यूपीईएस के मैकेनिकल क्लस्टर प्रमुख डा नितिन मुट्टिल ने किया। इस अवसर पर एयरोहॉबी क्लब के संकाय सलाहकार प्रो. रमेश कुमार और अन्य शिक्षक मौजूद रहे। डा मुट्टिल ने कहा कि इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए किताबी ज्ञान को व्यावहारिक समाधान में बदलने के लिए तकनीकी प्रयोग जरूरी हैं।

कार्यशाला के दौरान एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र और एक्सओ11 यूएवी सिस्टम्स के संस्थापक समीप कुमार श्रीवास्तव ने तकनीकी सत्र लिया। इसमें छात्रों को ड्रोन तकनीक की बुनियादी जानकारी दी गई।

इसके बाद सभी 11 टीमों ने प्रयोगशाला में ड्रोन के विभिन्न पुर्जों को जोड़कर अपने ड्रोन तैयार किए। इस प्रक्रिया में उन्हें उपकरणों के संयोजन, प्रणाली एकीकरण और अंशांकन का अनुभव मिला।

दूसरे दिन प्रतियोगिता में टीमों ने बाधाओं वाले विशेष मार्ग पर ड्रोन उड़ाए। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आधार पर तैयार इस मार्ग में दूसरे चरण में अतिरिक्त बाधाएं भी रखी गईं। इससे पायलटों को उड़ान के दौरान अधिक सटीकता और नियंत्रण दिखाना पड़ा।

प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने किया। इसमें डा सौरभ कुमार भारती, डा शुभंकर दास और डा रौशन कुमार शामिल रहे। समापन पर शीर्ष तीन टीमों को पुरस्कृत किया गया। आयोजकों के अनुसार, ऐसी गतिविधियों से छात्र पहाड़ी क्षेत्रों के मानचित्रण, जलवायु निगरानी और आंकड़े जुटाने जैसे कार्यों में ड्रोन तकनीक के उपयोग के लिए तैयार होंगे।

यह भी पढ़ें- दुश्मन के ड्रोन अब नहीं बच पाएंगे! देहरादून में बनने लगा भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने वाला 'CM3-MR'

यह भी पढ़ें- चीन का नया 8 टन कार्गो ड्रोन, कैसे बदल सकता है युद्ध लड़ने का तरीका?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।