विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के भोगपुर में नदी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने का प्रयास कर रही पुलिस

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:47 AM (GMT+05:30)

देहरादून के भोगपुर में नदी किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिला है, जो 10-12 दिन पुराना बताया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संस, जागरण डोईवाला (देहरादून)। रानीपोखरी थाना क्षेत्र के भोगपुर में नदी किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव करीब 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

रानीपोखरी थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि भोगपुर में वन विकास निगम के खनन तौल कांटे से कुछ दूरी पर नदी किनारे झाड़ियों में मंगलवार सुबह लकड़ियां लेने गए कुछ लोगों ने एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक युवक, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी, इस क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दिया था। आशंका जताई जा रही है कि शव उसी युवक का हो सकता है।

हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शव करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के पुराने वीडियो को गलत कैप्शन के साथ वायरल करने पर देहरादून में केस दर्ज

यह भी पढ़ें- बजरंग दल कार्यकर्ता के खिलाफ देहरादून में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, पहाड़ की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी का विरोध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।