Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    उत्‍तराखंड में 90 निकायों में अब भाजपाइयों को मिलेगा 'ओहदा'

    By Edited By:
    Updated: Sat, 11 Jul 2020 12:31 PM (IST)

    राज्य के कुल 93 में से 90 नगर निकायों में 227 प्रतिनिधि नामित करने के मद्देनजर सरकार सक्रिय हो गई है।

    उत्‍तराखंड में 90 निकायों में अब भाजपाइयों को मिलेगा 'ओहदा'

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। नगर निकायों में प्रतिनिधि नामित होने की बाट जोह रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की साध जल्द पूरी होने जा रही है। राज्य के कुल 93 में से 90 नगर निकायों में 227 प्रतिनिधि नामित करने के मद्देनजर सरकार सक्रिय हो गई है। इस सिलसिले में जिलों से सूची मांगी गई है। सरकार के प्रवक्ता एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के अनुसार 10 दिन में निकायों में प्रतिनिधि नामित कर दिए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य में वर्तमान में आठ नगर निगम, 41 नगर पालिका परिषद और 41 नगर पंचायतें वजूद में हैं। सेलाकुई व भतरौंजखान नगर पंचायतों का मामला अदालत में है, जबकि नवगठित चौखुटिया नगर पंचायत में बोर्ड गठित नहीं हुआ है। इस प्रकार वर्तमान में 90 नगर निकाय वजूद में हैं, जिनमें सदस्यों की संख्या लगभग 1136 है। निकाय एक्ट के अनुसार निकायों के बोर्ड में कुल सदस्य संख्या के 20 फीसद सदस्य सरकार नामित कर सकती है।

    2018 में नवंबर में 90 में से 84 नगर निकायों के चुनाव हुए, जबकि विभिन्न कारणों के चलते शेष छह निकायों के बोर्ड बाद में चुने गए। सभी निकायों के चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपाइयों की नजरें बोर्ड में नामित होने वाले सदस्य पदों पर लगी थीं, मगर मामला लटकता रहा। लंबे इंतजार के बाद अब नगर निगमों में पार्षद, नगर पालिका व नगर पंचायतों में सरकार सदस्य नामित करने जा रही है।

    यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, हमारे जवानों ने चीन के सैनिकों को दिया मुंहतोड़ जबाब

    सूत्रों के मुताबिक पहले इस वर्ष की शुरुआत में निकायों में प्रतिनिधि नामित करने के मद्देनजर कसरत हुई, मगर कोरोना संकट के चलते इरादा टाल दिया गया। अब इस दिशा में सरकार सक्रिय हुई है। सभी जिलों से सूची मंगाई जा रही है। कुछ जिलों से यह मिल भी चुकी है, जिस पर मंथन शुरू हो गया है। उधर, सरकार के इस कदम को आगामी विस चुनाव की तैयारियों के साथ ही पार्टीजनों को एडजस्ट करने की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।मदन कौशिक (शहरी विकास मंत्री) का कहना है कि नगर निकायों में प्रतिनिधि नामित करने का प्रविधान है। अब प्रतिनिधियों के मनोनयन की तैयारी है। जिलों से सूची मांगी गई है। 10 दिन में नगर निकायों में प्रतिनिधि नामित कर दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: गुटबाजी की भेंट चढ़ी प्रदेश कांग्रेस संगठन की एकजुटता की मुहिम