विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 1000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यूकेएसएसएससी ने जारी किया शेड्यूल

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:07 AM (IST)

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) 15 दिसंबर 2026 तक समूह-ग के करीब एक हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह जानकारी राहत देने वाली है। 15 दिसंबर 2026 तक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) समूह-ग के करीब एक हजार पदों के लिए अलग-अलग समय पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करेगा।

पहले विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों के लिए टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा 22 नवंबर को होगी। वर्दीधारी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी /आइआरबी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, उप निरीक्षक अभिसूचना और उप आबकारी निरीक्षक समेत विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होने जा रही है।

मानचित्रकार एवं प्रारूपकार समेत अन्य पदों के लिए 30 नवंबर से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके बाद दिसंबर में विभिन्न विभागों में 450 पदों के लिए प्रथम और द्वितीय सप्ताह में भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने इसकी पुष्टि की।

वर्दीधारी सिपाही पदों पर भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में

यूकेएसएसएससी ने बीते सोमवार को विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही (समूह-ग) के 1694 रिक्त पदों पर जो सीधी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की है, वह दो चरणों में होगी।

पहले चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें सफल घोषित अभ्यर्थी ही दूसरे चरण में शामिल होंगे। दूसरे चरण में 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी। यह परीक्षा आफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।

शारीरिक दक्षता के यह हैं मानक

शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को निर्धारित शारीरिक मापदंड पूरे करने होंगे। इसमें लंबाई, सीने की माप (जहां लागू हो) तथा शारीरिक दक्षता से संबंधित परीक्षण शामिल होंगे। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित मानक अलग-अलग होंगे। इन मानकों का निर्धारण संबंधित भर्ती नियमावली के अनुसार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के युवा ध्यान दें! यूकेएसएसएससी ने किया सात परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 3600 समूह-ग पदों के लिए होंगी 26 परीक्षा, यूकेएसएसएससी का नया कार्यक्रम घोषित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।