विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के युवा ध्यान दें! यूकेएसएसएससी ने किया सात परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:17 PM (IST)

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अभ्यर्थियों के अनुरोध और प्रशासनिक सुविधा के कारण सात परीक्षाओं के प्रस्तावित कार्यक्रम में संशोधन किया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सात परीक्षाओं के प्रस्तावित कार्यक्रम में संशोधन किया है। आयोग ने यह निर्णय अभ्यर्थियों के अनुरोध और परीक्षाओं के सफल संचालन में प्रशासकीय सुगमता को ध्यान में रखते हुए लिया है। आयोग कार्यालय की ओर से 25 अगस्त 2026 को जारी परीक्षा कार्यक्रम में यह संशोधन किया गया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पशुधन प्रसार अधिकारी और सर्वेक्षक की परीक्षा अब 18 अक्टूबर को होगी। इस परीक्षा की पूर्व प्रस्तावित तिथि 20 सितंबर थी। साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन और प्राविधिक सहायक (इतिहास) की परीक्षा अब 20 सितंबर को होगी। इनकी परीक्षा पहले 18 अक्टूबर को प्रस्तावित थी।

सहायक लेखाकार (विभिन्न विभाग) और वैयक्तिक सहायक (विभिन्न विभाग) की परीक्षा की तिथि भी संशोधित की गई है। दोनों परीक्षाएं अब एक नवंबर को प्रस्तावित हैं। विज्ञान विषय से संबंधित विभिन्न पदों की परीक्षा के संबंध में आयोग ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में 17 जनवरी 2026 की तिथि त्रुटिवश अंकित हुई थी। इसे 17 जनवरी 2027 पढ़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 3600 समूह-ग पदों के लिए होंगी 26 परीक्षा, यूकेएसएसएससी का नया कार्यक्रम घोषित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।