विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लच्‍छीवाला में प्रस्‍तावित टोल टैक्‍स वसूली का उक्रांद ने किया विरोध

By Sumit KumarEdited By:
Published: Fri, 29 Jan 2021 06:10 AM (IST)

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग चौड़ीकरण के तहत डोईवाला के पास लच्छीवाला में टोल टैक्स बैरियर स्थापित कर दिया गया है। वहीं यहां ...और पढ़ें

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच इसके विरोध में उतर आए हैं।
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच इसके विरोध में उतर आए हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग चौड़ीकरण के तहत डोईवाला के पास लच्छीवाला में टोल टैक्स बैरियर स्थापित कर दिया गया है। वहीं, यहां एक फरवरी से टैक्स वसूली प्रस्तावित है। हालांकि, इससे पहले ही टैक्स वसूली का विरोध शुरू हो गया है। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच इसके विरोध में उतर आए हैं। उक्रांद का कहना है कि राज्यवासियों से टैक्स न वसूला जाए और आंदोलनकारी मंच देहरादून व हरिद्वार क्षेत्र के निवासियों का टैक्स माफ करने की मांग कर रहा है।

टैक्स के विरोध को लेकर उक्रांद कार्यकत्ताओं ने लच्छीवाला टोल बैरियर के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। उक्रांद कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि राजमार्ग चौड़ीकरण के बहाने राज्य की जनता पर टैक्स के रूप में भारी-भरकम बोझ स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में उक्रांद नेता लतापत हुसैन, जयप्रकाश उपाध्याय, शांति प्रसाद भट्ट, प्रमिला रावत, समीर मुंडेपी, शिवप्रसाद सेमवाल, मीनाक्षी घिल्डियाल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- देश व किसानों को बदनाम करने वाले नहीं हो सकते अन्नदाता : बंशीधर भगत

उधर, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने कहा कि विकासनगर, मसूरी, देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार के लोग दिन में करीब दो-तीन बार भी इधर से उधर आवागमन करते हैं। जौलीग्रांट अस्पताल व एम्स में भी उपचार के लिए लोग कई दफा आते-जाते रहते हैं। लिहाजा, इस पूरे क्षेत्र के व्यक्तियों से टोल टैक्स न वसूल न किया जाए। मंच के सदस्यों ने कहा कि सरकार लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके लिए राज्‍य का निर्माण किया गया था, उसे नजरअंदाज किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने चितई के गोल्ज्यू महाराज के मंदिर की पूजा-अर्चना