विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को केंद्र से मिली हरी झंडी, राज्य को मिलेगी 72 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:36 PM (IST)

केंद्र सरकार से अंतिम वन स्वीकृति मिलने के बाद उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड की 72 मेगावाट क्षमता की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को केंद्र सरकार से अंतिम वन स्वीकृति मिल गई है। इसके बाद लंबे समय से स्वीकृति की प्रक्रिया में अटकी इस परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

देहरादून जिले की त्यूणी तहसील में टौंस नदी पर प्रस्तावित इस परियोजना से प्रतिवर्ष 298.51 मिलियन यूनिट (29.85 करोड़ यूनिट) बिजली उत्पादन का अनुमान है।

परियोजना को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से अंतिम वन स्वीकृति मिलने के बाद अब यूजेवीएनएल निर्माण संबंधी आगे की प्रक्रियाओं को गति देने की तैयारी में है।

निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह के अनुसार, परियोजना को यह मंजूरी लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। सभी वैधानिक और तकनीकी प्रक्रियाओं का अनुपालन करते हुए निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने इसे प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए इनका उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। परियोजना के पूरा होने से राज्य की विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक ने स्वीकृति दिलाने में सहयोग के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव ऊर्जा डा. आर. मीनाक्षी सुंदरम और प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आरके सुधांशु का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासन के स्तर पर निरंतर समन्वय और मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल हुई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं का हल्ला-बोल, देहरादून में सचिवालय कूच कर उठाई भर्ती की मांग

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सफर करते वक्त सावधान! सामने आ सकती है चट्टान, चार महीने में भी नहीं हुआ काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।