Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में दो व्‍यक्तियों ने शादी झांसा देकर दो महिलाओं से किया दुष्कर्म

    देहरादून में शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म करने के दो अलग अलग मामले सामने आए हैं। पहला मामला रायपुर का है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित एक साल से उसके साथ दुष्कर्म किया और 37 लाख रुपये भी ले लिए। वहीं दूसरा मामला कंडोली रायपुर का है।

    By Sunil NegiEdited By: Updated: Tue, 24 Aug 2021 10:53 PM (IST)
    Hero Image
    अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों ने दो महिलाओं को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों ने दो महिलाओं को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। दोनों आरोपितों ने महिलाओं से 40 लाख रुपये भी ठग लिए। रायपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहले मामले में रायपुर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह अबूधाबी में लंबे समय से नौकरी कर रही थी। मगर कुछ समय से वह दून में ही है। उसके दो बच्चे वहीं पर रहते हैं। 2020 में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसका संपर्क न्यू यमुना कालोनी निवासी अमित गर्ग से हुआ। बातचीत के दौरान आरोपित ने शादी का वादा कर उसे अपने जाल में फंसाया और 37 लाख रुपये ले लिए। आरोपित एक साल से उसके साथ दुष्कर्म भी करता रहा है। अब धनराशि वापस मांगने पर आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे मामले में कंडोली रायपुर की रहने वाली महिला ने बताया कि मनमुटाव के कारण वह अपने पति से अलग रहती है। 20 जुलाई 2020 को उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से जसवीर सिंह के साथ हुई। जसवीर ने शादी करने का प्रस्ताव रखा। महिला का आरोप है कि जसवीर उसके साथ पिछले एक साल से दुष्कर्म करता आ रहा है और उससे तीन लाख रुपये भी ऐंठ चुका है। 24 जुलाई को उसे पता चला कि जसवीर की शादी नेहा कटारिया नामक युवती से होने वाली है। छह अगस्त को नेहा ने पीड़ि‍ता को फोन किया कि यदि वह दोनों के बीच आई तो वह उसे जान से मरवा देगी। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपित जसवीर सिंह व नेहा कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    नौकरी लगवाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

    कैंट क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसका किसी के माध्यम से विनय नामक व्यक्ति से संपर्क हुआ। विनय ने किसी कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही और 13 जुलाई शाम को शनिदेव मंदिर बिंदाल पुल पर बुलाया। स्कूटी पर बैठाकर वह महिला को सहस्रधारा स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर एश्वर्यपाल ने बताया कि आरोपित विनय शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।