Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand में आंधी-तूफान का कहर, बेटी संग खरीदारी करने गई महिला पर गिरा पेड़; मौत

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 09:54 AM (IST)

    देहरादून में बीते 24 घंटों में पेड़ गिरने की दो घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई है। पलटन बाजार में खरीदारी करने गई एक महिला पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई जबकि उसकी बेटी बाल-बाल बच गई। इससे पहले एफआरआई में एक ऑटो चालक की भी पेड़ गिरने से जान चली गई थी। इन घटनाओं से शहर में शोक का माहौल है।

    Hero Image
    खरीदारी के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा। जागरण

    जागरण संवाददाता, देहरादून। बेटी संग खरीदारी करने के लिए पहुंची एक महिला के ऊपर पुरानी तहसील के निकट पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। बेटी थोड़ा आगे चल रही थी, जिससे वह बाल-बाल बच गई। 24 घंटे के अंदर पेड़ गिरने से मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले शुक्रवार को एफआरआइ में एक आटो के ऊपर पेड़ गिरने से चालक की मौत हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार शिमला बाइपास रोड निवासी रेखा उम्र 63 वर्ष अपनी बेटी आकृति के साथ पलटन बाजार में खरीदारी करने के लिए आई थी। इस उन्होंने अपनी कार तहसील चौक स्थित पार्किंग में खड़ी की थी। खरीदारी करने के बाद वह कार लेने के लिए तहसील चौक में पहुंचे तो इसी दौरान तेज अंधड़ शुरू हो गया। वह पार्किंग की तरफ जा रही थी कि अचानक एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर गिर गया।

    पेड़ के नीचे दबने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आगे चल रही उनकी बेटी आकृति ने शोर मचाया तो वहां तैनात पुलिस ने आसपास लोगों की मदद से पेड़ हटाने का प्रयास किया। किसी तरह महिला को पेड़ के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया रहा है कि रेखा की बेटी आकृति की गोद में बेटी भी थी, वह दोनों सुरक्षित हैं।

    एफआरआइ में आटो चालक की गई थी जान

    दवाई लेने के लिए एफआरआइ अस्पताल गए आटो चालक अनिल कुमार के ऊपर पेड़ गिरने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को आटो चालक अनिल कुमार निवासी वसंत विहार पहुंचा और वहां चिकित्सक ने थोड़ा इंतजार करने को कहा। अनिल कुमार ने आटो पार्किंग में लगाया था, में वह आटो में बैठ गया। अचानक सूखा पेड़ आटो के ऊपर गिर गया गया, जिसके कारण वह वहीं दब गया। गंभीर रूप से घायल आटो चालक को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।