विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आठ माह की गर्भवती महिला पर दो भालुओं ने किया हमला

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sat, 03 Dec 2016 08:47 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 06:30 AM (IST)

जौनसार बावर में एक गर्भवती महिला शौच के लिए जा रही थी। इतने में पहले से घात लगाए दो भालुओं ने उस पर हमला बोल दिया।

News Article Hero Image

त्यूणी, देहरादून, [जेएनएन]: घर से कुछ दूर शौच के लिए गई गर्भवती महिला पर पहले से घात लगाए दो भालुओं ने अचानक हमला बोल दिया। अचानक हमले से महिला डर गई। फिर कैसे बची उसकी जान पढ़ें।
जानकारी के अनुसार जौनसार-बावर के सिद्धपीठ श्री महासू मंदिर हनोल के ठीक सामने टौंस नदी के उस पार जिला उत्तरकाशी के सीमावर्ती सटोरी गांव निवासी गर्भवती महिला पूजा (23 वर्ष) पत्नी राहुल सुबह घर से कुछ कदमों की दूरी पर खाले में शौच के लिए गई थी। इस दौरान वहां पहले से घात लगाकर बैठे दो भालू ने महिला पर अचानक हमला बोला।

पढ़ें: खेत पर काम कर रही महिला को भालू ने किया घायल
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग तुंरत घटनास्थल की तरफ दौड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उक्त महिला को भालू के चंगुल से बचाया। भालू के हमले में बुरी तरह जख्मी उक्त महिला को उसके परिजन व ग्रामीण 108 के जरिए गंभीर अवस्था में नजदीकी राजकीय अस्पताल त्यूणी ले गए।

पढ़ें:-साहसी महिला ने दस मिनट तक संघर्ष कर भालू को भगाया
अस्पताल के चीफ फार्मेसिस्ट अशोक कुमार पांडे ने कहा भालू के हमले से गंभीर घायल इस गर्भवती महिला के पीठ, गर्दन व सिर में गहरे घाव होने पर कई टांगे लगाए हैं। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने कहा उक्त महिला आठ माह के गर्भ से है।

पढ़ें-20 मिनट तक भालू से भिड़ा युवक, ऐसे किया भागने पर मजबूर

पढ़ें:-भालू से भिड़ गई साहसी महिला, भागने पर किया मजबूर