Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार, गुंडा एक्ट में महिला जिलाबदर Dehradun News

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jan 2020 01:53 PM (IST)

    सेलाकुई चौकी पुलिस ने स्वारना नदी किनारे खड़ी कार से दो व्यक्तियों को 16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं ऋषिकेश में महिला को गुंडा एक्ट में जिलाबदर किया गया।

    पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार, गुंडा एक्ट में महिला जिलाबदर Dehradun News

    देहरादून, जेएनएन। सेलाकुई चौकी पुलिस ने स्वारना नदी किनारे खड़ी कार से दो व्यक्तियों को 16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की कार को सीज कर दिया और आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र धोनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसपुर की ओर से गठित टीम सेलाकुई में औद्योगिक क्षेत्र के स्वारना नदी किनारे चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को कार सवार लोगों पर शक हुआ। चौकी इंचार्ज नरेंद्र पुरी ने कार सवार दो लोगों से पूछताछ की तो वे संदेहास्पद जवाब दिए। 

    शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो दोनों के पास से आठ आठ ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने अपनी पहचान आमिर हसन व राजेश कुमार निवासी ढालीपुर विकासनगर के रूप में बतायी। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया और आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। चौकी इंचार्ज नरेंद्र पुरी के अनुसार आरोपितों को वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया है।

    गुंडा एक्ट में महिला के खिलाफ कार्रवाई 

    शराब और देह व्यापार सहित अन्य मामलों में संलिप्त एक महिला को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत तीन महीने के लिए जिला बदर किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश निवासी अनीता के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अनैतिक देह व्यापार के तहत मामले दर्ज हुए थे। 

    यह भी पढ़ें: स्मैक तस्करी में युवक गिरफ्तार, छात्रों और श्रमिकों को करता था सप्लाई Dehradun News

    कई मामलों में उस पर दोष सिद्ध हो चुका है। इस महिला को गुंडा एक्ट अधिनियम के अंतर्गत निरुद्ध किया गया था। जिसके बाद उसे जनपद देहरादून की सीमा से तीन महीने के लिए निष्कासित किया गया है। जिला बदर की गई अनीता साहनी निवासी मायाकुंड ऋषिकेश के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। उसे शुक्रवार को जनपद देहरादून की सीमा से बाहर कर जनपद टिहरी गढ़वाल की सीमा में छोड़ दिया गया।

    यह भी पढ़ें: पुलिस ने स्मैक की तस्करी में दो युवकों को किया गिरफ्तार Dehradun News