विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में शटर कटवा गैंग के दो फरार इनामी गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 17 Feb 2021 03:39 PM (IST)

ऋषिकेश में हरिद्वार रोड कोयल घाटी स्थित मोबाइल शोरूम से लाखों की चोरी के मामले में फरार चल रहे शटर ...और पढ़ें

ऋषिकेश में पुलिस ने शटर कटवा गैंग के दो फरार इनामी को गिरफ्तार कि‍या।
ऋषिकेश में पुलिस ने शटर कटवा गैंग के दो फरार इनामी को गिरफ्तार कि‍या।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। हरिद्वार रोड कोयल घाटी स्थित मोबाइल शोरूम से लाखों की चोरी के मामले में फरार चल रहे शटर कटवा गैंग के फरार दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कोतवाली परिसर में मामले का खुलासा करते हुए सीओ डीसी ढौंडियाल ने बताया कि आठ मार्च 2020 को कोयल घाटी स्थित एक मोबाइल शॉप पर चोरी की वारदात हुई थी। मामले में पहले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो आरोपित फरार चल रहे थे। जिनकी धरपकड़ के लिए एसएसपी ने 1500-1500 का इनाम भी घोषित किया था। काफी मशक्कत के बाद मुखबिर की सूचना पर घाट चौक से फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

बताया यह गिरफ्तारी उस समय संभव हुई, जब आरोपित दूसरी वारदात को अंजाम देने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। आरोपितों की पहचान मोहम्मद निजामुद्दीन और मोहम्मद अमन दुल्ला निवासी थाना घोड़ासहन जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर रितेश शाह, घाट चौकी प्रभारी उत्तम रमोला नवनीत सिंह नेगी संजीव कुमार मनोज कुमार शामिल रहे।

बाहरी व्यक्तियों का किया जाए सत्यापन

सभासदों ने पुलिस ने जौलीग्रांट, अठूरवाला, भानियावाला क्षेत्र में आए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराए जाने की मांग की है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज को दिए गए ज्ञापन में सभासदों ने अवगत कराया कि अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र शहीद द्वार के पास 15 फरवरी को कई गाडिय़ों की बैटरी चोरी हुई थी। वहीं क्षेत्र में चोरी की घटनाएं भी निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगाने के लिए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जाए। ज्ञापन देने वालों में डोईवाला नगर पालिका सभासद राजेश भट्ट  ईश्वर सिंह रौथाण, संगीता डोभाल आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें-टूर एंड ट्रेवल मालिक हरियाणा से गिरफ्तार, वीजा लगाने के नाम पर की थी 17 लाख की ठगी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।