Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टोल वसूली के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

    By Sumit KumarEdited By:
    Updated: Sat, 20 Feb 2021 11:16 PM (IST)

    ऋषिकेश के समस्त व्यापार मंडल के सदस्यों ने एकजुट होकर टोल वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने इसे अवैध वसूली के साथ ही एलिफेंट कॉरिडोर में टोल प्लाजा बनाने को कानूनन गलत ठहराया। देवभूमि व्यापार मंडल व्यापार सभा कई व्यापारिक संगठनों ने प्रदर्शन कर टोल वसूली का विरोध किया।

    Hero Image
    ऋषिकेश के समस्त व्यापार मंडल के सदस्यों ने एकजुट होकर टोल वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: ऋषिकेश के समस्त व्यापार मंडल के सदस्यों ने एकजुट होकर टोल वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने इसे अवैध वसूली के साथ ही एलिफेंट कॉरिडोर में टोल प्लाजा बनाने को कानूनन गलत ठहराया। शुक्रवार को दून तिराहे पर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शाखा ऋषिकेश, ऋषिकेश व्यापार महासंघ, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,कई व्यापारिक संगठनों ने प्रदर्शन कर टोल वसूली का विरोध किया।  गढ़वाल ट्रक एसोसिएशन के सचिव जयेंद्र रमोला ने कहा कि हाईवे के कार्य पूरे नहीं हुए हैं और टोल शुरू कर दिया है। जोकि अवैध वसूली हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनएचएआइ ने एलिफेंट कॉरिडोर क्षेत्र में टोल प्लाजा बनाया जोकि, कानूनन सही नहीं है। हरिद्वार के विधायक अपने क्षेत्र के लोगों की लड़ाई लड़कर टोल फ्री करवाने को अग्रसर हैं। परंतु ऋषिकेश ऐसी विधानसभा है जहां के विधायक इस मुद्दे को लेकर कोई पहल नहीं कर रहे हैं।  प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश के समस्त व्यापारी और जनता इस टोल वसूली का विरोध करती है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि हमारी मांग है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के हर प्राइवेट और व्यावसायिक वाहन से टोल नहीं वसूला जाना चाहिए। प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने ऋषिकेश क्षेत्र के वाहनों को टोल फ्री करने की मांग की। प्रदर्शन में व्यापार मंडल के संरक्षक कपिल गुप्ता, ऋषिकेश व्यापार महासंघ के संयोजक राजीव मोहन, प्रॉपर्टी डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गर्ग, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान,श्रवण जैन, नवल कपूर, विनोद शर्मा, अरविंद जैन, दीपक जाटव, रामकुमार कश्यप, केवल कृष्ण लांबा, विवेक वर्मा, पवन शर्मा, ललित सक्सेना, हैप्पी ग्वाड़ी, सौरभ अग्रवाल, लहर्षित गुप्ता, प्रतीक पुंडीर,अखिलेश दीवान आदि उपस्थित रहे।

    टोल प्लाजा पर रही शांति 

    डोईवाला: लच्छीवाला में टोल प्लाजा पर शुक्रवार को भी कुछ वाहन चालकों को टोल वसूली का विरोध करते देखा गया। हालांकि गुरुवार जैसी घटना शुक्रवार को देखने में नजर नहीं आई। 

    डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार को टोल प्लाजा पर शांति बनी रही। हल्के विरोध के साथ वाहन सवार टोल भर रहे थे। 

    यह भी पढ़ें- गर्भवती महिला को सरकारी हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया एम्स ऋषिकेश

    स्थानीय वाहनों को किया जाए टोल फ्री

    जौलीग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक ऑनर समिति के अध्यक्ष महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष रोशन सैनी, मुकेश गौड़, संजय ङ्क्षसधवाल, दीपक पांडे, कीर्ति नेगी, मान ङ्क्षसह ङ्क्षलगवाल, सुरेंद्र सिह, प्रदीप जायसवाल आदि ने शासन- प्रशासन से स्थानीय वाहनों को टोल फ्री रखने की मांग की है। 

    चालकों ने बदला रास्ता 

    लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल वसूली शुरू होने के बाद से दूधली-देहरादून और थानो-देहरादून मार्ग पर वाहनों का दबाव बढऩे लगा है। शुक्रवार को इन मार्गों से ज्यादा संख्या में वाहन निकलते दिखाई दिए। 

    बीस किमी के दायरे वालों को मिले छूट 

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज नौटियाल व कांग्रेस नेता मोहित उनियाल ने शासन प्रशासन से डोईवाला क्षेत्र के 20 किलोमीटर दायरे के वाहनों को टोल से मुक्त रखने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि बहादराबाद (हरिद्वार) स्थित टोल प्लाजा के 15 किलोमीटर के दायरे के वाहनों को टोल फ्री रखा गया है।

    यह भी पढ़ें-उत्‍तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को विलंब अधिभार से छूट

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें