Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नो नेटवर्क जोन में वाई-फाई से जुड़ेगा पर्यटन एप

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 19 Apr 2018 05:36 PM (IST)

    पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पहली बार लांच किए जा रहे पर्यटन एप से यात्रियों की लोकेशन ट्रेस की जा सकेगी। खासकर नो नेटवर्क जोन में वाइ-फाइ से पर्यटन एप जोड़ा जाएगा।

    नो नेटवर्क जोन में वाई-फाई से जुड़ेगा पर्यटन एप

    देहरादून, [जेएनएन]: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आल वेदर रोड का काम यात्रा के दौरान स्थगित रखा जाएगा। भूस्खलन और डेंजर जोन में जेसीबी मशीन और सुरक्षा के अन्य इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा पहली बार लांच किए जा रहे पर्यटन एप से यात्रियों की लोकेशन ट्रेस की जा सकेगी। खासकर नो नेटवर्क जोन में वाइ-फाइ से पर्यटन एप जोड़ा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश के चारधामों में से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 18 अप्रैल को खुल जाएंगे। इसके साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी। इस बार आने वाले यात्रियों के लिए सरकार ने सभी सुविधाएं जुटाने का दावा किया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा ज्यादा तीर्थ यात्री आएंगे। इनकी सुविधा को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। ऑल वेदर रोड यात्रा में रोड़ा न बने, इसके लिए भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चारों धाम, पड़ाव व कस्बों को इस बार पॉलीथिन मुक्त रखने के आदेश दिए हैं। गढ़वाल कमिश्नर इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 

    पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि चारधाम मार्ग में 218 अस्थायी शौचालय बनाए गए हैं। इसके अलावा 234 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा का विशेष आकर्षण पर्यटन एप रहेगा। इस एप से यात्रियों की लोकेशन अपडेट रहेगी। खासकर केदारनाथ, यमुनोत्री में नेटवर्क समस्या पर लोक वाइ-फाइ की सुविधा पर्यटकों को मिलेगी। 18 अप्रैल से एप काम करना शुरू कर देगा। हालांकि 29 अप्रैल को औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। यात्रियों के लिए फोटो मेट्रिक पंजीकरण, सहायता, सूचना केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। सभी होटल, ढाबों और दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करने के आदेश जिलाधिकारियों को दिए गए हैं।

    यात्रा को 13 हजार छह सौ वाहनों की व्यवस्था

    चारधाम यात्रा के लिए इस बार 13 हजार छह सौ वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसमें ऋषिकेश रोटेशन से चलने वाली 1350 बसें, देहरादून से 100, उत्तराखंड परिवहन निगम की 100 और कुमाऊं मंडल की करीब 50 बसें चारधाम यात्रा में लगाई जा रही है। इसके अलावा छोटी और बड़ी कुल लगभग 12 हजार टैक्सियां भी तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। विशेष परिस्थिति में पांच सौ से ज्यादा स्कूल बसों का भी प्रयोग किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा रूट पर मिलेंगे देशभर के व्यंजन, रेस्ट एरियाज होंगे विकसित

    यह भी पढ़ें: केदारनाथ में लेजर शो रहेगा विशेष आकर्षण