Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    उत्‍तराखंड में शुरू हुई तीन नई हवाई सेवा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई झंडी

    Updated: Thu, 07 Nov 2024 08:32 PM (IST)

    Fights From Dehradun उत्तराखंड में तीन नई हवाई सेवाओं की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से इन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इनमें दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा देहरादून के सहस्रधारा से गौचर और जोशियाड़ा के बीच हेली सेवा शामिल है। इन सेवाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

    Hero Image
    Fights From Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन हवाई सेवाओं की वर्चुअल शुरुआत की। जागरण

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। Fights From Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन हवाई सेवाओं की वर्चुअल शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हवाई व हेली सेवाएं राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होने जा रही हैं। प्रदेश सरकार उड़ान योजना के तहत 18 स्थानों पर हेलीपोर्ट का निर्माण कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि तीन हवाई सेवाएं राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होने जा रही हैं, इन सेवाओं से पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलने के साथ ही सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ की जनता को देश की राजधानी तक पहुंचने के लिए नया और बेहतर विकल्प मिलेगा। इन सेवाओं से आपातकालीन और आपदा प्रबंधन कार्यों में भी गति आएगी।

    यह भी पढ़ें- देश में पहली बार साल की नर्सरी तैयार, Delhi-Dehradun Expressway के लिए काटे गए 11 हजार पेड़ों की कमी होगी पूरी

    हेली सेवा शुरू होना राज्य के लिए उपलब्धि

    गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देहरादून से गौचर एवं देहरादून से जोशियाड़ा हेली सेवा और दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा की वर्चुअल शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के तहत देहरादून के सहस्रधारा से उत्तरकाशी के जोशियाड़ा और चमोली के गौचर के लिए हेली सेवा शुरू होना राज्य के लिए उपलब्धि है।

    इन हेली सेवाओं के शुरू होने से जोशियाड़ा की यात्रा 40 मिनट और गौचर की हेली यात्रा 50 मिनट में पूरी की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम आदमी को हवाई यात्रा के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से दूरदर्शी उड़ान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना ने उत्तराखंड में भी हवाई सेवा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    किया जा रहा 18 हेलीपोर्ट का निर्माण

    उन्होंने कहा कि राज्य में इस योजना के तहत 18 हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इनसे से 10 से हेली व हवाई सेवाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। इनमें श्रीनगर, हल्द्वानी, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत और अल्मोड़ा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सफलतापूर्वक जोड़ा जा चुका है।

    आने वाले समय में भी राज्य के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को इससे जोड़ा जाएगा। इन सेवाओं के शुरू होने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यवसाय, होमस्टे और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि हवाई संपर्क की महत्ता को समझते हुए सरकार घरेलू उड़ानों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Tourism: उत्‍तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए नया ठिकाना, गढ़वाल के 52 गढ़ों से परिचित होंगे सैलानी

    कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा सोनिका, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती के अलावा वर्चुअल माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी उपस्थित थे।

    समय सारिणी

    सहस्रधारा से गौचर: सुबह 09:30 बजे

    गौचर से सहस्रधारा- 10:40 बजे

    • संचालन : (सोमवार से शनिवार)
    • किराया (एक तरफ का)
    • 20 नवंबर तक- 3000
    • 20 नवंबर के बाद - 3600

    सहस्रधारा से जोशियाड़ा: दोपहर 12 बजे

    जोशियाड़ा से सहस्रधारा: दोपहर एक बजे

    • संचालन : (सोमवार से शनिवार)
    • किराया (एक तरफ का)
    • 20 नवंबर तक- 3000 रुपये
    • 20 नवंबर के बाद- 3300 रुपये

    दिल्ली-पिथौरागढ़ हवाई सेवा

    • दिल्ली से पिथौरागढ़ - सुबह 09:20 बजे
    • पिथौरागढ़ से दिल्ली - सुबह 11.15 बजे
    • संचालन : (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार)
    • किराया (एक तरफ का)
    • 14 नवंबर तक- 2499 रुपये
    • 16 नवंबर से
    • दिल्ली से पिथौरागढ़- 6999 रुपये
    • पिथौरागढ़ से दिल्ली - 7447 रुपये