Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Uttarakhand: शराब पीकर बाप बन जाता था दरिंदा, करता था ऐसी करतूत; घर छोड़कर दिल्‍ली भागी तीन बेटियां

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 06:28 PM (IST)

    Uttarakhand Crime सेलाकुई पुलिस ने तीन किशोरियों को दिल्ली से बरामद किया जो घर से नाराज होकर वृंदावन जाने की योजना बना रही थीं। एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से लड़कियों को ढूंढ निकाला। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।

    Hero Image
    किशोरी अपनी दो सहेलियों के साथ चली गयी थी दिल्ली. Concept Photo

    जागरण संवाददाता, विकासनगर। थाना सेलाकुई की एक बस्ती से तीन किशोरियां महज इस बात पर नाराज होकर घर से कहीं चली कि एक को उसका पिता दारु पीकर पीटता है, दूसरी पर उसका पिता मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी से क्षुब्ध होकर घर से गयी तीनों किशोरियों को पुलिस ने एनसीआर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। तीनों की वृंदावन जाने की योजना थी। पुलिस ने स्वजन के सुपुर्द कर उनके चेहरे खिला दिए।

    थाना सेलाकुई में एक महिला ने गुरुवार की देर सायं दी तहरीर में कहा था कि उसकी पंद्रह साल की पुत्री अपनी 18 साल की सहेली व 12 साल की सहेली के साथ घर से बिना बताए 20 अगस्त को कहीं चली गयी हैं। जिनको स्वजनों ने काफी तलाश किया, नाते रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस ने तीन किशोरियों के लापता होने के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष पीडी भटट ने लापता किशोरियों को तलाश करने के लिए पुलिस टीम बनाई। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे। मैनुवल पुलिसिंग अन्तर्गत सुरागरसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

    सर्विलांस व सोशल मीडिया मानिटरिंग की सहायता से भी आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किए गए प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार को तीनों नाबालिग लड़कियों को आनंद विहार दिल्ली क्षेत्र से सकुशल बरामद किया।

    थानाध्यक्ष के अनुसार पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि घर वालों से किसी बात पर नाराजगी के चलते वह अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ दिल्ली गयी थी। जहां से उन तीनों की योजना वृदांवन जाने की थी। बालिकाओं की 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामदगी पर उनके स्वजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।