विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुलेल से कार के शीशे फोड़कर की चोरी, पुलिस ने दिल्‍ली के तीन शातिर को किया गिरफ्तार

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 14 Nov 2021 03:32 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 14 Nov 2021 10:40 PM (GMT+05:30)

गुलेल से कार के शीशे फोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने ...और पढ़ें

कार के शीशे तोड़कर सामान चुराने वाले दिल्ली गैंग के आरोपितों को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कार के शीशे तोड़कर सामान चुराने वाले दिल्ली गैंग के आरोपितों को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: गुलेल से कार के शीशे फोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। ये तीनों दिल्ली से यहां आकर वारदात करते थे। इसके अलावा पुलिस ने चोरी की अन्य घटनाओं में शामिल रहे पांच अन्य को भी गिरफ्तार किया है।

रविवार को एसएसपी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान डीआइजी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि वसंत विहार क्षेत्र में गुलेल से शीशे फोड़कर कार से सामान चुराने वाले दिल्ली के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 18 अक्टूबर को ऋषभ शाह निवासी नारायण विहार ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि शाम को जीएमएस रोड स्थित अलकनंदा एन्क्लेव में वह अपनी कार खड़ी करके दुकान में सामान लेने गए थे। थोड़ी देर बाद जब वह लौटे तो देखा कि कार का बाईं ओर का शीशा टूटा हुआ था और पिछली सीट पर रखा बैग गायब था। उसमें लैपटाप व अन्य सामान था। वसंत विहार थाना पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें दिल्ली नंबर की एक कार दिखाई दी। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने 13 नवंबर की शाम को वसंत विहार क्षेत्र से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान मनीष उर्फ मोनू निवासी बुराड़ी नार्थ दिल्ली, संदीप चौहान निवासी संतनगर बुराड़ी जिला नार्थ दिल्ली और महेंद्र कुमार उर्फ फौजी निवासी सत्य विहार कालोनी बुराड़ी जिला नार्थ दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह गुलेल से कार के शीशे फोड़ते हैं और अंदर रखा सामान चुरा लेते हैं। पुलिस ने उनके पास से एक लैपटाप, एक गुलेल व घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। अन्य चोरी की घटनाओं से संबंधित पांच लैपटाप भी बरामद किए गए हैं। आरोपितों ने ये लैपटाप दिल्ली से चुराए थे।

बंद घर में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने पित्थूवाला स्थित वन विहार में एक बंद घर में चोरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 12 नवंबर को मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि 31 अक्टूबर को दीपावली की खरीदारी करने के लिए वह पलटन बाजार गए थे। शाम चार बजे जब वह लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो कीमती सामान गायब मिला। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित इकराम निवासी शिमला बाइपास और शहदाब निवासी बड़ी मस्जिद वाली गली माजरा को शनिवार रात शिमला बाइपास रोड से गिरफ्तार किया। उनके पास से 60 हजार रुपये नकद के साथ सोने व चांदी के गहने बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें- भोली-भाली जनता को झांसे में लेने वाले साइबर ठगों की खैर नहीं, अब एक क्लिक से खुल जाएगी पूरी कुंडली

तीन चोरियां में दो गिरफ्तार

रायपुर थाना पुलिस ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। डीआइजी ने बताया कि चार अक्टूबर को वैदिक आश्रम तपोवन के सचिव प्रेमप्रकाश ने आश्रम से तांबे का दानपात्र व जलपात्र चोरी होने की शिकायत की थी। इसी दिन राकेश चंद निवासी अमन विहार ने घर से नकदी व गहने चोरी होने की तहरीर दी। वहीं, 11 नवंबर को सुरेश कुमार निवासी गंगोत्री विहार कंडोली ने घर के ताले तोड़कर सीसीटीवी कैमरे, नकदी व गहने चोरी होने के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित शमशाद उर्फ धर्मेंद्र निवासी चिलकाना, सहारनपुर व इश्तियाक उर्फ बंदर निवासी खताखेड़ी सहारनपुर को शनिवार रात चंदन विहार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। दोनों पुताई का काम करते हैं, जिनके खिलाफ हरियाणा व देहरादून के विभिन्न थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

चोरी की तीन घटनाओं में शामिल आरोपित गिरफ्तार

डालनवाला कोतवाली पुलिस ने वाहन चुराकर मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। कोतवाली में मोबाइल चोरी के तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के बाद 13 नवंबर की रात को आरोपित राहुल थापा निवासी चुक्खू मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की बिना नंबर प्लेट की बाइक, एक स्कूटी और एक फोन बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के मुंडलाना गांव में दिनदहाड़े भाजपा नेता का अपहरण, घर से उठा ले गए हथियारबंद बदमाश