विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार के मुंडलाना गांव में दिनदहाड़े भाजपा नेता का अपहरण, घर से उठा ले गए हथियारबंद बदमाश

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 14 Nov 2021 02:13 PM (IST)

मुंडलाना गांव में दिनदहाड़े अपने घर पर बैठे भाजपा नेता का हथियारबंद बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाश भाजपा नेता ...और पढ़ें

हरिद्वार के मुंडलाना गांव में दिनदहाड़े भाजपा नेता का अपहरण।
हरिद्वार के मुंडलाना गांव में दिनदहाड़े भाजपा नेता का अपहरण।

संवाद सहयोगी, मंगलौर(हरिद्वार)। हरिद्वार जिले के मुंडलाना गांव में दिनदहाड़े अपने घर पर बैठे भाजपा नेता का हथियारबंद बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाश भाजपा नेता को एक कार में डालकर ले गए। अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने काफी देर तक जंगल और आसपास के इलाके में कांबिंग की, लेकिन भाजपा नेता का कोई सुराग नहीं लग पाया। स्वजन ने इस मामले में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामला रुपयों के लेनदेन का मान रही है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी बबीन भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष है। शनिवार की शाम करीब चार बजे वह अपने घर में बैठे थे। चार युवकों ने उन्हें बात करने के बहाने से घर से बाहर बुला लिया। बाहर आने पर उनके बीच कुछ बातचीत होने लगी। इसी बीच युवकों ने उन्हें तमंचा दिखाकर कार में डाल दिया।

उन्होंने शोर मचाते हुए इसका विरोध भी किया। इसी बीच शोर सुनकर स्वजन और अन्य ग्रामीण भी घरों से बाहर आ गए। लेकिन, तब तक बदमाश उन्हें कार में डालकर ले गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने कार का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। जिस रास्ते से बदमाश उन्हें कार में डालकर ले गए थे। उन रास्तों पर पुलिस ने कांबिंग की। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया।

यह भी पढें- बाबा रामदेव की फोटो लगाकर बेच रहे थे नकली दवाएं, आगरा से दो आरोपित गिरफ्तार

मंगलौर पुलिस उपाधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि मामला रुपयों के लेनदेन का है। पुलिस को इस मामले में तहरीर मिली है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े- रुड़की में खनन माफिया ने किसानों को पीटा, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम; पुलिस के फूले हाथ-पांव