विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की में खनन रोकने पर माफिया ने किसानों पर किया हमला, दो घंटे हाईवे रहा जाम

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 14 Nov 2021 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 10:37 PM (IST)

इब्राहिमपुर गांव में खेतों से अवैध खनन रोकने पर माफिया ने किसानों पर लाठी डंडों और फावड़ों से हमला बोल ...और पढ़ें

रुड़की में खनन माफिया ने किसानों को पीटा, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम।
रुड़की में खनन माफिया ने किसानों को पीटा, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम।

जागरण संवाददाता रुड़की : इब्राहिमपुर गांव में खेतों से अवैध खनन रोकने पर माफिया ने किसानों पर लाठी डंडों और फावड़ों से हमला बोल दिया। जिसमें छह किसान घायल हो गये। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घायलों को ट्रैक्टर ट्राली में लेकर इब्राहिमपुर गांव के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में नदी को जाने वाले रास्ते पर खनन माफिया काफी लंबे समय से अवैध खनन कर रहे हैं। कुछ खनन माफिया नदी के पास ही किसानों की भूमि से भी खनन कर रहे हैं। रविवार की सुबह खनन माफिया किसानों की भूमि से अवैध खनन कर रहे थे। इसकी भनक लगने पर किसान शफक्कत, फुरकान, फरमान, नूर आलम, इमरान मौके पर पहुंचे और खेतों से अवैध खनन करने का विरोध किया। इस बात से आक्रोशित खनन माफियाओं ने किसानों पर लाठी डंडे और फावड़ों से हमला कर दिया।

जिसमें सभी किसान घायल हो गये। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख खनन माफिया धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। खनन माफियाओं के हमले की खबर जैसे इब्राहिमपुर गांव के ग्रामीणों को हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को ट्रैक्टर ट्राली में डालकर ग्रामीण इब्राहिमपुर गांव के बाहर हाईवे पर पहुंच गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने के साथ ही कुछ ही देर में वाहनों की लंबी लाइन हाईवे पर लग गई। घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत ङ्क्षसह ने ग्रामीणों को समझाने किया। लेकिन, ग्रामीण माफिया की गिरफ्तारी तथा जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गये। करीब दो घंटे तक पुलिस इन्हें समझाती रही। सीओ विवेक कुमार और तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं फरमान और नूर आलम की हालत गंभीर है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत ङ्क्षसह ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। खनन माफिया को चिन्हित किया जा रहा है।

पुलिस को झेलना पड़ ग्रामीणों का आक्रोश

रुड़की: किसानों पर हुए माफिया के हमले के बाद पुलिस को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित भीड़ की पुलिस से नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार पहले भी खनन माफिया की शिकायत पुलिस से की गई। इसके बावजूद पुलिस ने खनन माफिया ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की शह पर ही खनन हो रहा है।

हाईवे पर जाम से चार किमी लंबी लाइन लगी

रुड़की: हाईवे पर जाम लगने से वाहनों की चार किली लंबी लाइन लग गई। इब्राहीमपुर गांव में हाईवे पर जाम लगने के बाद पुहाना से लेकर आवास विकास तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम लगने पर कई वाहन चालकों ने अपने वाहन वापस मोड़ लिए। देहरादून की तरफ जाने वाले वाहन चालक रामनगर में सलेमपुर रोड से होकर निकले। जबकि भगवानपुर की तरफ से आने वाले वाहन सालियर बाईपास से होकर सलेमपुर से होकर रुड़की पहुंचे

एंबुलेंस के आगे लेट गई महिलाएं

रुड़की: खनन माफिया के हमले में घायलों को अस्पताल भेजने के लिए पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाई। एंबुलेंस घायलों को ले जाने लगे तो एंबुलेंस के आगे महिलाएं लेट गई। जिसके बाद चालक ने एंबुलेंस को चला दिया। जिसमें एक महिला का पांव पहिए के नीचे आ गया और वह घायल हो गई। जिसके बाद ग्रामीण भड़क गये। इसके बाद पुलिस ने लाठी से भीड़ को वहां से हटाया।

यह भी पढ़ें- रुड़की: शक्ति घाट पर खनन करने से रोका तो भीड़ ने जवानों को घेरा, फावड़ा और डंडा ले उनके पीछे भागे