Move to Jagran APP

Holi Natural Colour ALERT: इस बार प्रकृति के संग मनाएं होली का त्योहार, पढ़िए पूरी खबर

इस बार होली में सिंथेटिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें। आप फल फूल और सब्जियों से सूखे व पानी के रंग भी बना सकते हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 10:32 AM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 08:52 PM (IST)
Holi Natural Colour ALERT: इस बार प्रकृति के संग मनाएं होली का त्योहार, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। स्पैक्स संस्था ने छात्र-छात्राओं को बताया कि होली कैसे खेलें और इस दौरान किन बातों का ख्याल रखें। इसके लिए संस्था ने विभिन्न स्कूलों में कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें छात्रों और शिक्षकों को सिंथेटिक रंगों से होली न खेलने की सलाह दी गई। साथ ही प्राकृतिक तत्वों से रंग बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। छात्रों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

स्पैक्स के सदस्यों ने इस बार 26 फरवरी से चार मार्च तक दून के विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित होली मनाने का संदेश दिया। इसके तहत छात्रों और शिक्षकों को होली में सिंथेटिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। बाजार में बिकने वाले सिंथेटिक रंगों के नुकसान के बारे में बताने के साथ ही त्योहार के दौरान स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने को कहा। फल, फूल और सब्जियों से सूखे व पानी के रंग बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

स्पैक्स के सचिव डॉ. बृजमोहन शर्मा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला, सोफिया हाईस्कूल, विवरली पब्लिक स्कूल, राप्रावि इंदिरा कॉलोनी समेत नौ स्कूलों के 45 शिक्षकों के साथ तमाम छात्र-छात्राओं ने कार्यशालाओं में भाग लिया। छात्र-छात्राओं को हल्दी, चंदन, मेहंदी, नील, रोली, आराकोट से रंग बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर राहुल मौर्य, नीरज उनियाल, डॉ. विमला सिंह, डॉ. बीके नेगी, डॉ. पुनीत, पूजा पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

होली पर इन बातों का रखें ध्यान

  • इंजन ऑयल या मोबिल ऑयल से बचें।
  • रासायनिक रंगों का प्रयोग न करें
  • गहरे पक्के रंगों के प्रयोग से बचें।
  • शराब व नशीले पदार्थों के सेवन से बचें।
  • कीचड़, गोबर फेंककर होली न मनाएं।
  • पानी से भरे गुब्बारे प्रयोग न करें।
  • पानी की होली खेलने से बचें और पानी की बचत करें।

 यह करें

  • शरीर और बालों पर तेल व क्रीम का प्रयोग करें।
  • शरीर को ढककर रंग खेलें।
  • आंखों पर धूप का चश्मे लगाएं।
  • रंग छुड़ाने को गर्म पानी का प्रयोग करें।
  • चेहरे से गहरे रंग को छुड़ाने के लिए दही और बेसन का लेप लगाएं।
  • चेहरे और हाथों के लिए वैसलीन जैली का प्रयोग करें।
  • सिर को टोपी या रूमाल से ढककर रखें।
  • आंखों पर रंग पडऩे की स्थिति में उन्हें मसलें नहीं, पानी से धोएं।
  • दांतों पर डेंटल कैप का प्रयोग करें।
  • वसायुक्त भोजन ज्यादा न खाएं।
  • बाजार की बनी मिठाई खाने से बचें।
  • चेहरे को बार- बार न धोएं।

कैसे करें प्राकृतिक रंगों की पहचान

रंग को खरीदते वक्त ध्यान दे कि रंग में से किसी तरह के केमिकल तो नहीं है। रंग खरीदने के दौरान आप थोड़ा सा रंग लेकर पानी उसे पानी में घोल कर देखकर चेक करलें। यदि रंग पानी में नहीं घुलता तो इसका मतलब है कि उसमें केमिकल मिलाया गया है। रंग खरीदते वक्त देखें कि उसमें चमकदार कण तो नहीं है, क्योंकि नेचुरल रंग में चमक नहीं होती साथ ही यह डार्क शेड में नहीं मिलते। आप घर में ही आसानी से नेचुरल रंग बना सकते हैं। इसके लिए बेसन और हल्दी को मिलाकर पीला रंग तैयार कर सकते हैं। यह आपकी स्किन के लिए भी अच्छा होगा। गुड़हल के फूलों के सूखे पत्तों के पाउडर को आटे के साथ मिला कर लाल रंग तैयार करें। 

कैसे बनाएं नेचुरल कलर

घर पर ही प्राकृतिक रंगों को हल्दी, चंदन, फूलों और सब्जियों की मदद से तैयार किया जा सकता है। लाल रंग के लिए लालरंग के चंदन से और अनार के छिलके को उबालकर तैयार किया जा सकता है। नीला रंग चुकंदर की जड़ से तैयार किया जा सकता है। वहीं, पीला रंग हल्दी को चावल या आटे में मिलाकर तैयार किया जा सकता है, जबकि गेंदे के फूल से भी रंग तैयार किया जा सकता है। हरा रंग तैयार करने के लिए पालक, हरा धनिया और हरी गेहूं को पीस कर मेहंदी को आटे में मिलाकर तैयार किया जा सकता है। बुरांस के फूलों को रातभर पानी में भिगो कर भी लाल रंग बनाया जा सकता है, लेकिन यह फूल सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। 

होली के जुलूसों की पुलिस कराएगी वीडियोग्राफी

होली के दौरान इस बार भी हुड़दंगियों की जमकर खैरियत ली जाएगी। जोश व उमंग में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाले सलाखों के पीछे होंगे। हर कोई अनुशासन के दायरे में रह कर त्योहार मनाएगा। अशांति फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। होली को लेकर एसपी सिटी श्वेता चौबे ने गुरुवार को थानेदारों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने होलिका के आसपास पुलिस की तैनाती के साथ होली के जुलूस की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Coronavirus impact on Holi: होली पर कोरोना का असर, बाजारों से चीनी उत्पाद गायब

एसपी सिटी ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी भाईचारा का संदेश देता है। इसे हम आपस में मिल जुलकर मनाएं। अशांति फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने क्षेत्र में उपद्रवियों व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे। कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधिकारी कोई कोर कसर नहीं छोड़ें। अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल लोगों में त्योहार कि प्रति विश्वास पैदा करने का काम करेंगे। अभियान चला चोरी छिपे बन रही शराब के अड्डों को ध्वस्त व शराबियों को पकडऩे में कोताही न बरतें। कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबरन चंदा वसूलने वाले, दूसरे संप्रदायों के धार्मिक स्थलों पर रंग डालने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: होली की मिठास में रखें सेहत का ख्याल, मिलावटी चीजों से रहें सावधान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.