विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट-अनुष्‍का दो दिन बाद कर सकते हैं शादी का एलान, ये हैं कारण

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Wed, 28 Dec 2016 10:20 AM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2016 04:00 AM (IST)

सुनने को है कि अमिताभ, जया और मुकेश अंबानी विराट और अनुष्‍का के पास उत्‍तराखंड आ रहे हैं। तेज अटकलें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऋषिकेश, [जेएनएन]: आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन सच यही है कि साल 2016 का आखिरी दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए खास हो सकता है। क्योंकि सुनने को है, बिग बी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के भी उनके पास होटल आनंदा में पहुंच सकते हैं। कहीं ये दोनों कपल शादी का ऐलान तो नहीं कर रहे। पढ़ें, पूरा मामला।

उत्तराखंड में शिवालिक पर्वत के आंचल में बसा होटल आनंदा फिल्मी, राजनीतिक और औद्योगिक जगत से जुड़ी हस्तियों की पसंदीदा जगह रही है। उत्तराखंड की वादियों की सैर के लिए आए विराट कोहली व अनुष्का शर्मा यहां रुके हुए हैं।

पढ़ें: विराट और अनुष्का ने रेस्तरां में दोपहर के भोजन का लिया लुत्फ

अभी तक यही चर्चा थी कि विराट और अनुष्का यहां न्यू ईयर सेलिब्रेट करने आए हुए हैं, लेकिन 29 दिसंबर को आनंदा पहुंचने वाली हस्तियों में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी का नाम जुड़ने की प्रशंसक अपने-अपने हिसाब से व्याख्या कर रह रहे हैं। अनुष्का के परिवार की पहले ही वहां मौजूदगी प्रशंसकों की बेताबी को बढ़ा रही है। हालांकि, फिलहाल विराट का कोई भी पारिवारिक सदस्य अभी यहां मौजूद नहीं है। उनके पहुंचने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

पढ़ें: उत्तराखंड में तीन दिन की छुट्टियां बिताने आए विराट-अनुष्का

नरेंद्रनगर थाना प्रभारी मो. अकरम ने बताया कि अधिकारिक तौर पर बच्चन या अंबानी परिवार के यहां आने की कोई सूचना उन्हें नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यदि होटल प्रबंधन की तरफ से फोर्स मांगा जाएगा तो उपलब्ध कराया जाएगा।

छुट्टियां मनाने दून पहुंचे विराट और अनुष्का, देखें तस्वीरें

पढ़ें:-उत्तराखंड में मौसम के तेवरों से विराट-अनुष्का होटल में कैद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।