मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री नीतिन गड़करी ने पीलीभीत- खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गड़करी ने पीलीभीत- खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का आश्वासन दिया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री से अपनी मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने इसका अनुरोध किया था।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पीलीभीत-खटीमा को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने के लिए सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान पीलीभीत-खटीमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने के अनुरोध किया था।
यह प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग-74 से पीलीभीत में मिलेगा। इसकी लंबाई तकरीबन 38 किमी होगी। इसका 13 किमी का भाग उत्तराखंड और 25 किमी का भाग उत्तर प्रदेश में रहेगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग सितारंगज-टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 125 (नया 09) से खटीमा में जुड़ेगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने से खटीमा, टनकपुर एवं पिथौरागढ़ जिलों के सीमांत क्षेत्र मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे। पर्यटन की दृष्टि से चम्पावत में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी धाम एवं पिथौरागढ़ जिले से होते हुए कैलास मानसरोवर की यात्रा भी सुगम होगी। इसके साथ ही क्षेत्र का आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक विकास भी तेजी से हो सकेगा। इस क्षेत्र में रुद्रपुर से सितारगंज-पीलीभीत, सितारगंज से खटीमा-टनकपुर-पिथौरागढ़ पहले से ही राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हैं। खटीमा-पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से इस क्षेत्र के सभी मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग की श्रेणी में आ जाएंगे।
यह भी पढ़ें- देहरादून में छात्रों ने गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रबंधन का पुतला फूंका, पढ़िए पूरी खबर
यहां की बात करें तो इस क्षेत्र में रुद्रपुर से सितारगंज पीलीभीत, सितारगंज से खटीमा - टनकपुर पिथौरागढ़ पूर्व से ही राष्ट्रीय राज मार्ग घोषित हैं। पीलीभीत से खटीमा तक 38 किलोमीटर लंबाई में राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राज मार्ग में घोषित हो जाने के बाद क्षेत्र के समस्त मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राज मार्गों की श्रेणी में आ जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।