विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं सुधर रहा पुलिस का रवैया, चार महीने बाद दर्ज किया जेवरात ठगी का मुकदमा

By Sumit KumarEdited By:
Published: Mon, 01 Feb 2021 06:20 AM (IST)

एक ओर पुलिस महानिदेशक प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सख्त रवैया अख्तियार किए हुए हैं। लापरवाह पुलिसकर्मियों ...और पढ़ें

दून की कुछ थाना-चौकियों में पुलिस का रवैया सुधर नहीं रहा।
दून की कुछ थाना-चौकियों में पुलिस का रवैया सुधर नहीं रहा।

जागरण संवाददाता, देहरादून: एक ओर पुलिस महानिदेशक प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सख्त रवैया अख्तियार किए हुए हैं। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी कर रहे हैं। बावजूद इसके दून की कुछ थाना-चौकियों में पुलिस का रवैया सुधर नहीं रहा। लापरवाही का ताजा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां एक महिला से चार माह पहले हुई ठगी का मुकदमा रविवार को दर्ज किया गया।

इसके पीछे पुलिस की दलील है कि घटना के बाद महिला ने शिकायत तो की थी, मगर मुकदमा दर्ज कराने से इन्कार कर दिया था। इसलिए अब जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस आरोपित का सुराग अब तक नहीं लगा पाई है। करनपुर में रहने वाली पीडि़त शहनाज अंसारी ने बताया कि वह बीते वर्ष पांच सितंबर की शाम सब्जी खरीदने के लिए मोती बाजार गई थीं। वहां एक युवक ने उनसे रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछा। शहनाज ने रास्ता बता दिया तो युवक कहने लगा कि उसके पास कुछ जेवरात हैं। उन जेवरात के लिए कुछ व्यक्ति उसके पीछे पड़े हुए हैं। उसने शहनाज से गुजारिश की कि वह कुछ जेवरात लेकर उसे बाजार से थोड़ा आगे तक छोड़ दें। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन चला जाएगा। शहनाज ने हामी भर दी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चमोली में महिला ने पति को सिलबट्टे से पीटकर उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज

इसके बाद युवक ने बातों के जाल में उलझाकर शहनाज से उनके सोने के कड़े व चेन उतरवा ली। बाजार से निकलने के बाद युवक उन्हें नकली जेवरात थमाकर रफूचक्कर हो गया। ठगी का अहसास होने पर शहनाज पुलिस के पास पहुंचीं और शिकायत की। इस मामले की जांच कर रहे खुड़बुड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज हर्ष अरोड़ा ने बताया कि महिला ने शिकायत की थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं करने की बात भी कही थी। इसलिए अब जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, शहनाज का कहना है कि उन्होंने घटना वाले दिन ही पुलिस को शिकायत दे दी थी, मगर जांच का हवाला देकर पुलिस ने मुकदमा अब दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें- हरिद्वार: रुड़की में दो पक्षों में झगड़े के दौरान फायरिंग, तीन गंभीर घायल; सात के खिलाफ मुकदमा