विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार: रुड़की में दो पक्षों में कहासुनी के दौरान फायरिंग, सात के खिलाफ मुकदमा

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 31 Jan 2021 02:57 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 10:41 PM (IST)

रुड़की में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के मामले को लेकर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा ...और पढ़ें

रुड़की में दो पक्षों में झगड़े के दौरान फायरिंग।
रुड़की में दो पक्षों में झगड़े के दौरान फायरिंग।

जागरण संवाददाता, रुड़की: शहर की पॉश कालोनी में युवकों पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गई। ढाबे पर खाना पैक कराने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। युवकों ने किसी तरह से घर में घुसकर जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है।

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुरी निवासी विक्रांत पुंडीर के दोस्त राहुल अरोड़ा, शुभम चौधरी और दीपांशु शहर की पॉश कॉलोनी आवास विकास में किराये पर रहते हैं। शनिवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे ये सब रामनगर स्थित एक ढाबे में खाना पैक करा रहे थे। इसी दौरान वहां पर पुरानी तहसील निवासी पीयुष वर्मा और उसका साथी अंकुश सैनी आये। इनके साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पीयुष वर्मा के अन्य साथी अर्पित, सहदेव, गौरव और दो अन्य वहां पर आये। उस समय तो मामला शांत हो गया। विक्रांत पुंंडीर अपने दोस्तों के साथ आवास विकास कॉलोनी स्थित कमरे पर आ गए। इनके पीछे पीछे सभी लोग आग गये। आरोप है कि इन्होंने विक्रांत पुंडीर और इनके दोस्तों पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए तीनों दोस्तों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए और अपनी जान बचाई। रात को हुई फायरिंग से दहशत हो गई। फायङ्क्षरग करके आरोपित वहां से चले गए। घटना के बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस घटना में तीनों युवकों को कुछ चोट आई है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि इस मामले में विक्रांत पुंडीर की तहरीर पर पुलिस ने पीयुष वर्मा निवासी पुरानी तहसील ,अंकुश सैनी, अर्पित, सहदेव, गौरव और दो अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस बेखबर 10 मिनट में दो बार की फायरिंग

रुड़की: जिस जगह पर फायरिंग की घटना हुई वह शहर की एक पॉश कॉलोनी है। पॉश कॉलोनी में 10 मिनट के अंदर दो बार ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस पूरे मामले में पुलिस की नाकामी भी सामने आई है। आरोपित दो बार फायङ्क्षरग करके फरार हो गये और पुलिस बेखबर बनी रही। गनीमत यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी। अन्यथा बड़ा मामला हो सकता था।

वर्चस्व को लेकर तो नहीं हुआ मामला

रुड़की: पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे से परिचित हैं। यह भी बात सामने आई है कि इनके बीच पहले से ही किसी बात को लेकर कुछ तनाव चल रहा है।  पुलिस की जांच में सामने आया है कि जब एक पक्ष खाना पैक करा रहा था तो दूसरे पक्ष ने उनके सामने अपनी गाड़ी लगा दी और बार बार डिपर ऑन करते रहे। इस बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार: रस्सी से बांधकर युवक की लाठी-डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी