विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार: युवक को बंधक बनाकर पीटने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 31 Jan 2021 01:16 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 10:27 PM (IST)

हरिद्वार के रुड़की में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की ...और पढ़ें

हरिद्वार: रस्सी से बांधकर युवक की लाठी-डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल।
हरिद्वार: रस्सी से बांधकर युवक की लाठी-डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल।

जागरण संवाददाता, रुड़की(हरिद्वार)। हरिद्वार जिले के रुड़की में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। माना जा रहा है कि ये दिल दहला देने वाली घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की है। पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक की लाठी-डंडे और लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की गई। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। युवक को बंधक बनाकर पिटाई करने का वीडियो मंगलौर का बताया गया है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।वायरल वीडियो में एक युवक को कमरे में बंधक बनाकर उसकी लाठी डंडे से पिटाई की जा रही है। युवक की बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ है। पिटाई के दौरान जब युवक चिल्लाता है तो आरोपित उसका मुंह बंद कर देते हैं। साथ ही उसे चिल्लाने पर धमकी भी दे रहे हैैं। पिटाई के दौरान पीडित युवक आरोपितों का नाम भी ले रहा है और पिटाई नहीं करने की गुहार लगा रहा है। वीडियो में आरोपित पूछ रहे हैं कि कितने रुपये उसे देने है। पीडि़त युवक 35 हजार रुपये देने का आश्वासन दे रहा है, लेकिन आरोपित उस पर रहम नहीं कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने का मामला मंगलौर पुलिस तक भी पहुंचा है। इस मामले में सीओ मंगलौर अभय कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। हालांकि अभी तक पीडि़त युवक ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है। अभी तक पीडि़त युवक चिह्नित नहीं हो पाया है। 

यह भी पढ़ें- युवती का हाथ पकड़कर की अश्लील हरकत, कोर्ट के आदेश के बाद पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदम