विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती का हाथ पकड़कर की अश्लील हरकत, कोर्ट के आदेश के बाद पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 30 Jan 2021 06:23 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 09:49 PM (IST)

युवती का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ करने के मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश के ...और पढ़ें

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। युवती का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ करने के मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संस्कृति लोक कॉलोनी निकट नर्सरी ब्राह्मणवाला निवासी एक युवती ने बताया कि 24 नवंबर 2020 की शाम वह पड़ोस के घर से आ रही थी। 

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक रिहान ने अपने दोस्त रईस के साथ मिलकर उसे देख अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। आरोपित रियान ने युवती का हाथ पकड़ा और उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित रियान ने युवती को गंदी गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। युवती के चिल्लाने पर जब उसके स्वजन घर से बाहर आए तो आरोपितों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। 

युवती का आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले भी उसके साथ अश्लील हरकतें की थी। उसने इसकी शिकायत आइएसबीटी पुलिस चौकी पर की, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर मामला रफा दफा कर दिया। पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेशों पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित रिहान व रईस निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 टप्पेबाज ने उड़ाई 30 हजार की रकम

रुड़की में साइकिल सवार बुजुर्ग का थैला एक टप्पेबाज ने साफ कर दिया। थैले में 30 हजार रुपये की रकम थी। पुलिस आरोपित को चिह्नित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी मुरली शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक से किसी काम के लिए 30 हजार रुपये की नकदी निकाली थी। उन्होंने यह रकम और पासबुक एक थैले में रख ली। इसी बीच एक आरोपित उनके पीछे लग गया। साइकिल से वह आजादनगर चौक  के पास खड़े हो गए। साइकिल के कैरियर पर रखे थैले को एक बाइक सवार ने साफ कर दिया।

इसी बीच बुजुर्ग की नजर जब थैला ले जा रहे बुजुर्ग पर गई तो उसने शोर मचा दिया। आरोपित बाइक लेकर बीएसएम चौक की तरफ फरार हो गया। आसपास के लोग उसके पीछे भी दौड़े लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि बुजुर्ग मुरली के बेटे नरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बदमाश की धरपकड़ की जाएगी।

यह भी पढ़ें-ऋषिकेश में युवती और बाबा अश्लील हरकतें करते गिरफ्तार