विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में युवती और बाबा अश्लील हरकतें करते गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 30 Jan 2021 04:37 PM (IST)

जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पुलिस ने स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की कुटिया में अश्लील हरकत कर रहे ...और पढ़ें

स्वर्गाश्रम में युवती के साथ अश्लील हरकत के मामले में पकड़े गए भगवावेश धारी को पकड़कर ले जाती पुलिस।
स्वर्गाश्रम में युवती के साथ अश्लील हरकत के मामले में पकड़े गए भगवावेश धारी को पकड़कर ले जाती पुलिस।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पुलिस ने स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की कुटिया में अश्लील हरकत कर रहे एक बाबा और युवती को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी गई कि स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की कुटिया में रहने वाला एक बाबा और एक युवती अश्लील हरकतें कर रहे हैं।

लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि महिला उप निरीक्षक समेत पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया तो युवती और बाबा आपत्तिजनक हालत में मिले। टीम दोनों को पुलिस थाने ले आई। मुनिकीरेती क्षेत्र में रहने वाली युवती और बाबा हरिहरानंद (60 वर्ष) वर्ष के विरुद्ध अश्लील हरकत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में युवती ने बताया कि वह फूल बेचने का काम करती थी। उसकी एक युवक से शादी हुई थी और एक बच्चा भी है। उस युवक ने छोड़ दिया है। कोरोना काल के दौरान काम पूरी तरह से बंद हो गया। इस दौरान बाबा हरिहरानंद ने अनाज और अन्य सामग्री देकर उसकी मदद की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर रात दोनों को जमानत पर छोड़ दिया।

युवती का मोबाइल छीनने में दो गिरफ्तार

ऋषिकेश में युवती का मोबाइल छीनकर भागने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक शीशमझाड़ी मुनिकीरेती निवासी बीना बंगवाल ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि 25 जनवरी को सायं करीब साढ़े पांच बजे एक स्कूटी में सवार दो अज्ञात युवकों ने बेटी का मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने इस मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उप निरीक्षक अमित कुमार को सौंपी थी। विवेचक ने बताया कि शुक्रवार को गंगा रिसॉर्ट रोड कैलाश गेट के पास से दो युवकों को छीने गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने पहचान अश्वनी कुमार पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून तथा अमन कुमार गौड़ पुत्र अंगद गौड़ निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून बताई। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है। 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चमोली में महिला ने पति को सिलबट्टे से पीटकर उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज