विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में भर्तियों में बंगाल की भांति हो रहा खेल, सरकार न‍ियुक्‍त‍ियों से कमा रही पैसा, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sat, 30 Jul 2022 05:26 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में सरकारी विभागों में भर्तियों को लेकर प्रदेश की धामी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नियुक्तियों के माध्यम से पैसा कमा रही है। यह चिंताजनक स्थिति है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया कि सरकार नियुक्तियों के माध्यम से पैसा कमा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया कि सरकार नियुक्तियों के माध्यम से पैसा कमा रही है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: कांग्रेस ने प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर सरकार पर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भी भर्तियों में बंगाल की भांति खेल किया जा रहा है। भाजपा सरकार भर्तियों में जमकर कट ले रही है।

हरीश रावत ने नियुक्तियों से पैसा कमाने का लगाया आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में सरकारी विभागों में भर्तियों को लेकर प्रदेश की धामी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नियुक्तियों के माध्यम से पैसा कमा रही है। यह चिंताजनक स्थिति है। भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समेत भर्ती बोर्डों को स्वतंत्र रूप से काम करने नहीं दिया जा रहा है। बंगाल की भांति उत्तराखंड में भी भर्तियों में पैसा लेने का आरोप उन्होंने लगाया।

निष्पक्ष व्यक्तियों की नियुक्ति नहीं करने के पर‍िणाम

हरीश रावत ने कहा कि आयोग में निष्पक्ष व्यक्तियों की नियुक्ति नहीं करने का परिणाम सामने आ रहा है। नियुक्तियों में मेरिट से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पर सवाल उठे तो तत्कालीन सरकार ने उन्हें तुरंत हटा दिया।

भाजपा पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कहा माहौल खराब कर भाजपा देश को बांटने का कर रही प्रयास

भर्ती घोटालों की हो सीबीआइ जांच: करन माहरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भंग करने के वक्तव्य को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि भ्रष्टाचार में लिप्त होकर युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की लंबी सूची है। सच को सामने लाने के लिए सीबीआइ जांच होनी चाहिए।

Uttarakhand Politics: उत्‍तराखंड BJP में बड़ा बदलाव, महेंद्र भट्ट बनाए गए नए प्रदेश अध्‍यक्ष

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।