विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Politics: उत्‍तराखंड BJP में बड़ा बदलाव, महेंद्र भट्ट बनाए गए नए प्रदेश अध्‍यक्ष

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 30 Jul 2022 10:01 AM (IST)

Uttarakhand Politics आज शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक ...और पढ़ें

केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है।
केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। उत्‍तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव किया गया है। आज शनिवार को भाजपा (BJP)ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने इसकी पुष्‍टी की है। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा निकट भविष्य में संगठन में बदलाव किया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया है। 

पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन को दी वरियता

भाजपा के सामने लक्ष्य वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का है। पार्टी लगातार तीसरी बार पांचों सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति पर चल रही है। इसके लिए पार्टी सरकार और संगठन के माध्यम से क्षेत्रीय आधार पर संतुलन को वरियता दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से हैं, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पार्टी ने गढ़वाल के महेंद्र भट्ट को सौंपी है।

कौन है महेंद्र भट्ट

Koo App
बद्रीनाथ के पूर्व विधायक, आदरणीय श्री महेन्द्र भट्ट जी को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा और विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश संगठन एक नए आयाम स्थापित करेगा। #RekhaArunVerma @महेंद्र_भट्ट_विधायक_बद्रीनाथ - Rekha Verma (@rekhavermabjp) 30 July 2022