विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कहा माहौल खराब कर भाजपा देश को बांटने का कर रही प्रयास

By Sumit KumarEdited By:
Published: Fri, 29 Jul 2022 04:49 PM (IST)

शुक्रवार को विधायक ममता राकेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यशपाल आर्य संबोधित कर रहे थे। कहा क‍ि भारत का इतिहास ही कांग्रेस का इतिहास है। देश की आजादी में कांग्रेस के छोटे से छोटे कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

विधायक ममता राकेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यशपाल आर्य संबोधित कर रहे थे। जागरण
विधायक ममता राकेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यशपाल आर्य संबोधित कर रहे थे। जागरण

जागरण संवाददाता, रुड़की: रुड़की पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा क‍ि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जिस प्रकार से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला किया, वह बहुत निंदनीय है। उन्‍होंने कहा क‍ि सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो का एक नारा दिया है जबकि भाजपा देश को तोड़ने का प्रयास कर रही है।

भारत का इतिहास ही कांग्रेस का इतिहास

शुक्रवार को विधायक ममता राकेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यशपाल आर्य संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने कहा क‍ि भारत का इतिहास ही कांग्रेस का इतिहास है। देश की आजादी में कांग्रेस के छोटे से छोटे कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्‍होंने कहा क‍ि देश के ताने-बाने को एक प्रकार से गिराने का प्रयास किया जा रहा है।

अवैध नशे का कारोबार करने वालों को संरक्षण

नेता प्रत‍िपक्ष ने कहा क‍ि समाज को आपस में लड़ाने का काम भी किया जा रहा है। अवैध नशे का कारोबार करने वालों को सरकार के ताकतवर लोग का संरक्षण मिला हुआ है। इसलिए आजतक तमाम जांच के बाद भी न अवैध जहरीली शराब का कारोबार रुका है और न क‍िसी को जेल भेजा गया है।

पांच सालों में अवैध जहरीली शराब से अध‍िक मौत

उन्होंने प्रश्न किया क‍ि गुजरात सरकार, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के पास इसका कोई जवाब नहीं है। गुजरात ही नहीं भारतीय जनता पार्टी शासित अन्य राज्यों में भी पिछले पांच सालों में अवैध जहरीली शराब से काफी मौत हुई हैं। 

भाजपा से देश की जनता त्रस्त

विधायक ममता राकेश ने कहा कि भाजपा से देश की जनता त्रस्त हैं। इस मौके पर अभिषेक, राकेश, मुनीर आलम, धर्मपाल, सलीम अहमद, मोहम्मद सोहेल, प्रधान गोपाल सैनी, हुकम सिंह सैनी, रूप चौधरी, आवाज, सलीम, सचिन चौधरी, फारुख प्रधान, संजय प्रधान, मुस्तफा, धर्मपाल समेत कई कार्यकर्त्‍ता भ् मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस नेता अधीर रंजन का पुतला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।