विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड : चमोली में आइआइटी रुड़की के छात्रों को ले जा रहा टेंपो ट्रैवलर्स हादसे का शिकार, अफरातफरी का माहौल

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Wed, 09 Mar 2022 04:17 PM (IST)

उत्‍तराखंड के चमोली जिले में औली जोशीमठ मोटर मार्ग टीवी टावर के पास एक टेंपो ट्रैवलर्स वाहन सड़क से नीचे ...और पढ़ें

औली जोशीमठ मोटर मार्ग पर एक टेंपो ट्रैवलर्स वाहन सड़क से नीचे पलट गया।
औली जोशीमठ मोटर मार्ग पर एक टेंपो ट्रैवलर्स वाहन सड़क से नीचे पलट गया।

संवाद सहयोगी, चमोली। उत्‍तराखंड के चमोली जिले में औली जोशीमठ मोटर मार्ग पर टीवी टावर के पास एक टेंपो ट्रैवलर्स वाहन सड़क से नीचे पलट गया। यह हादसा बुधवार को हुआ। हादसे के शिकार हुए इस वाहन में आईआईटी रुड़की से आए 14 छात्र सवार थे। दुर्घटना होते ही अफरातफरी मच गई। वाहन में सवार सभी छात्रों ने वाहन के अंदर से शोर मचाया तो देखते ही देखते स्थानीय लोगों का जमघट लग गया।

कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं

मौके पर पहुंचे लोगों ने गंभीर घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं और उन्हें भी स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि छात्र बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गए।

14 छात्रों में से पांच को हल्की चोट

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से वाहन अचानक सड़क के नीचे जा गिरा। स्थानीय निवासी संजय रावत ने बताया कि एक निजी होटल से वाहन छात्रों को लेकर जोशीमठ की तरफ जा रहा था। तभी अचानक वाहन सड़क के नीचे जा गिरा, जिसमें सवार 14 छात्रों में से पांच को हल्की चोट लगी है। इन्हें निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया है।

औली पहुंचा था वाहन, वापसी के दौरान यह हादसा हो गया

उन्होंने बताया कि रुड़की से टेंपो ट्रैवलर्स वाहन छात्रों को लेकर जोशीमठ औली पहुंचा था और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया।

पोकलैंड मशीन दुर्घटनाग्रस्त, एक मौत

वहीं निजमुला इराणी पीएमजीएसवाई की सड़क पर कटिंग के दौरान झिंझि पुल के पास पर पोकलैंड मशीन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक का नाम अभिषेक (उम्र 28) जनपद नैनीताल का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें :- उत्तराखंड : एक साल में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा, जान गंवाने वालों की संख्‍या आठ सौ पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।