Move to Jagran APP

केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने घर-घर जा रहे भाजपाई

वरिष्ठ भाजपा नेत्री उर्मिला शर्मा के नेतृत्व में घर-घर जाकर जन संपर्क अभियान चलाते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 04:46 PM (IST)
केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने घर-घर जा रहे भाजपाई
केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने घर-घर जा रहे भाजपाई

विकासनगर, देहरादून [जेएनएन]: रविवार को भाजपा हरबर्टपुर मंडल कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेत्री उर्मिला शर्मा के नेतृत्व में घर-घर जाकर जन संपर्क अभियान चलाते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। जिल संपर्क अभियान से पूर्व कार्यकर्ता के निजी आवास पर बैठक कर शक्ति केंद्रों को मजबूती देने पर मंथन करते हुए साथ ही कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की सलाह दी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनदेश उनियाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलना सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी प्रशासन के साथ ही कार्यकर्ताओं की भी है।

loksabha election banner

वरिष्ठ भाजपा नेत्री उर्मिला शर्मा ने जनता को बताया कि उज्ज्वला रसोई गैस योजना के तहत देश भर में निर्धारित समय से पहले पांच करोड़ से अधिक निश्शुल्क कनेक्शन वितरित किए गए। गैस एजेंसियों ने पारदर्शिता के साथ योजना का लाभ पात्र परिवारों को दिया है। कहा कि आयुष्मान भारत योजना, सौभाग्य योजना आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए शुरु की गई हैं। 

कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को तभी मिलेगा, जबकि प्रशासन के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी पारदर्शिता से कार्य करें। लोक सभा चुनाव में भाजपा की जीत को निश्चित बताते हुए उन्होंने कहा कि जीत का अंतर बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी जुट जाना होगा। अभियान में मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, सत्यवान सत्यम, सोमनाथ, वीना गार्गी, ओपी राठौर, शशि पुरोहित, नीतू सैनी, सविता मलेठा, देवेश्वरी देवी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: महंगाई के सवाल पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में भारत बंद का मिलाजुला असर, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.