विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DM ने निजी लैब प्रबंधकों को दिए निर्देश, सरकारी कार्मिक जांच कराने आएं तो प्रशासन को बताएं

By Edited By:
Published: Sun, 13 Sep 2020 08:55 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 03:20 PM (IST)

कोरोना के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। प्रशासन के संज्ञान में यह बात भी आई है कि संबंधित संस्थान प्रशासन ...और पढ़ें

DM ने निजी लैब प्रबंधकों को दिए निर्देश, सरकारी कार्मिक जांच कराने आएं तो प्रशासन को बताएं
DM ने निजी लैब प्रबंधकों को दिए निर्देश, सरकारी कार्मिक जांच कराने आएं तो प्रशासन को बताएं

देहरादून, जेएनएन। सरकारी संस्थानों में भी कोरोना के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। प्रशासन के संज्ञान में यह बात भी आई है कि संबंधित संस्थान प्रशासन या कार्मिक निजी लैब के माध्यम से भी सैंपलिंग करा रहे हैं। ऐसे में स्पष्ट जानकारी के अभाव में जिला प्रशासन इस बात वास्तविक आकलन नहीं कर पा रहा कि संस्थानों में कोरोना संक्रमण की क्या तस्वीर है। लिहाजा, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने निजी लैब प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सरकारी संस्थानों से संबंधित सैंपल लेने से पहले इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दें। 

निजी लैब प्रबंधकों की रविवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी डॉ. श्रीवास्तव ने साफ किया कि निजी लैब तभी सरकारी संस्थानों के कार्मिकों के सैंपल लेंगे, जब उसकी पूरी जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी को उपलब्ध करा देंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी ने निजी लैब प्रबंधकों के इस रवैये पर नाराजगी जताई कि वह सैंपल देने वाले व्यक्तियों की गलत जानकारी दर्ज कर रहे हैं। इसके चलते अधिकारियों को कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के सर्विलांस में दिक्कत आ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सैंपल लेने के दौरान संबंधित व्यक्ति की सटीक जानकारी (मोबाइल नंबर, पता आदि) प्राप्त करें। यदि इसमें कोई चूक पाई गई तो संबंधित लैब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, निर्देश दिए कि सैंपल लेने के साथ ही उसकी रिपोर्ट आने पर भी तत्काल उसकी जानकारी संबंधित पोर्टल पर दर्ज कर दी जाए। 
राज्य को जानकारी देने पर बढ़ने लगे आंकड़े पिछले कुछ समय में निजी लैब में सैंपलिंग की संख्या काफी ऊपर चढ़ी है, लेकिन उसके अनुरूप जिला प्रशासन और राज्य को उसकी जानकारी नहीं दी जा रही थी। लिहाजा, कोरोना संक्रमण के आंकड़े वास्तविक रूप से कम आ रहे थे। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए राज्य के साथ तत्काल जानकारी साझा करने को कहा था। यही कारण है कि पूरी जानकारी तत्काल मिलने के बाद कोरोना संक्रमण की दर भी ऊपर चढ़ी है। 
दो दिन के भीतर सीमा पर होने लगेगी पेड सैंपलिंग 
राज्य सरकार के निर्देश के बाद अब देहरादून में भी बाहर से आने वाले व्यक्तियों को सीमा पर तभी प्रवेश दिया जाएगा, जब वह निजी खर्च पर सैंपल कराएंगे। हालांकि, अभी पेड सैंपलिंग में दो दिन का समय लगने का अनुमान है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सैंपलिंग के लिए निजी लैब से रेट को लेकर बात चल रही है, जिससे एंटीजन और आरटी-पीसीआर दोनों तरह की जांच की जा सके। जिन व्यक्तियों के पास 72 घंटे के भीतर कराई गई जांच होगी, उन्हें सीधे प्रवेश दिया जाएगा। दून में आशारोड़ी, कुल्हाल व रायवाला में पेड जांच की व्यवस्था की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।