विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेतन देरी से शिक्षकों का गोल्डन कार्ड बेअसर, ग्रुटा ने उठाई भुगतान व्यवस्था बदलने की मांग

By Shukant MamgainEdited By: Rahul Chauhan
Published: Thu, 19 Nov 2026 03:53 PM (IST)

वेतन भुगतान में देरी के कारण शिक्षकों को गोल्डन कार्ड सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गढ़वाल विश्वविद्यालय ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। वेतन भुगतान में देरी का असर अब शिक्षकों की गोल्डन कार्ड सुविधा पर भी पड़ रहा है। वेतन से हर महीने अंशदान कटने की व्यवस्था के कारण भुगतान में देरी होने पर शिक्षक इस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

इस समस्या को देखते हुए गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ग्रुटा) ने गोल्डन कार्ड के अंशदान की व्यवस्था बदलने की मांग उठाई है। संगठन अब इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता करेगा।

डीएवी पीजी कालेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में ग्रुटा कार्यकारिणी की आकस्मिक बैठक में शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें मांग की गई कि गोल्डन कार्ड का अंशदान हर महीने वेतन से काटने के बजाय एकमुश्त या छह महीने के अंतराल पर लिया जाए।

संगठन का कहना है कि वेतन भुगतान में देरी होने पर शिक्षकों को गोल्डन कार्ड की सुविधा से वंचित होना पड़ता है। बैठक में इसके अलावा करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत प्रोन्नति की प्रक्रिया पूर्व की तरह आफलाइन करने और सेवानिवृत्त शिक्षकों की ग्रेच्युटी की राशि 25 लाख रुपये करने की मांग भी उठाई गई।

ग्रुटा का कहना है कि कुछ शिक्षकों को 20 लाख रुपये ग्रेच्युटी मिली है, जो समानता के लिहाज से उचित नहीं है। ग्रुटा अध्यक्ष प्रो. राकेश पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि इन तीनों मांगों को लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री से जल्द वार्ता की जाएगी।

बैठक में सचिव डॉ. दीपक भट्ट, कोषाध्यक्ष प्रो. राखी उपाध्याय, प्रो. संजय पडालिया, प्रो. रमेश शर्मा, डॉ. रूपेश त्यागी, प्रो. मनोज जादौन और डॉ. पुनीत सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून स्कूल प्रकरण: बाल आयोग के आदेश बेअसर, बच्चों की पढ़ाई पर संकट

यह भी पढ़ें- हरिद्वार से देहरादून जा रही उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।