टपकेश्वर बाईपास: मंत्री ने अधिकारियों को दिए जल्द सर्वे पूरा करने के निर्देश, देहरादून को मिलेगी जाम से मुक्ति
देहरादून के टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या को कम करने के लिए प्रस्तावित बाईपास मार्ग के निर्माण में तेजी आई है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने और आवागमन सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित बाईपास मार्ग के निर्माण की कवायद तेज हो गई है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द सर्वे पूरा कर निर्माण से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्रस्तावित मार्ग की भौगोलिक स्थिति और निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए कहा कि सर्वे और प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न की जाए, ताकि योजना को शीघ्र धरातल पर उतारा जा सके।
उन्होंने सर्वे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने और उनके सुझावों को भी शामिल करने पर जोर दिया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि टपकेश्वर मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
इसके अलावा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सकेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, सारिका खत्री, मनोज क्षेत्री, आचार्य विपिन जोशी तथा लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता चंद्रकला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र जुगरान ने पर्यटन मंत्री को दिया था सुझाव
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र जुगरान ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर प्रस्तावित बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता चंद्रकला ने बताया कि प्रस्तावित मार्ग की लंबाई लगभग 600 मीटर होगी।
उन्होंने बताया कि करीब पांच माह पूर्व इस समस्या के समाधान के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और लोक निर्माण विभाग को प्रत्यावेदन देकर बाईपास निर्माण का सुझाव दिया था।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बनेगा नया बाईपास और पुल, कुमाऊं आने वाले पर्यटकों को नहीं मिलेगा जाम
यह भी पढ़ें- गोंडा में बनेगा 8.5KM लंबा फोरलेन बाईपास, 15 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।