स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद को एम्स ऋषिकेश से दे दी गई छुट्टी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराए गए अनशनकारी स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद उर्फ प्रोफेसर जीडी अग्रवाल को एम्स ऋषिकेश में छुट्टी दे दी है।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: एक सप्ताह पूर्व अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराए गए अनशनकारी स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद उर्फ प्रोफेसर जीडी अग्रवाल को एम्स ऋषिकेश में छुट्टी दे दी है। लेकिन उन्हें लेने कोई नहीं आया। इस लिए वह अस्पताल में ही हैं।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर हरीश थपलियाल ने बताया कि स्वामी सानंद का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक था। बुधवार सायं को प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी गई थी। डॉक्टर हरीश थपलियाल ने बताया कि एम्स प्रशासन ने स्वामी सानंद के डिस्चार्ज संबंधी सभी दस्तावेज तैयार कर दिए हैं। मगर गुरुवार की देर रात तक कोई भी उन्हें डिस्चार्ज करने नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि स्वामी सानंद अभी भी एम्स के प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती हैं।
गुरुवार शाम जब उन्होंने एम्स के अधिकारियों से बुलेटिन जारी करने के लिए कहा तो उन्होंने स्वामी सानंद को डिस्चार्ज करने की बात बताई थी। मगर किसी ने भी उन्हें डिस्चार्ज करने के बाद रिसीव नहीं किया। इसलिए वह अभी तक अपनी ही वार्ड में भर्ती हैं।
यह भी पढ़ें: उपवास पर बैठे स्वामी सानंद को प्रशासन ने जबरन उठाया
यह भी पढ़ें: सभी संत एकजुट होकर करें धर्म की रक्षा: महंत नरेंद्र गिरी