Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश के संविधान से बड़ा कोई धर्म नहीं: सूर्यकांत धस्माना

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 23 Feb 2020 11:06 AM (IST)

    उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि देश के संविधान से बड़ा कोई धर्म नहीं है और बीजेपी उसी संविधान की मूल भावना को नष्ट करने पर तुली है।

    देश के संविधान से बड़ा कोई धर्म नहीं: सूर्यकांत धस्माना

    देहरादून, जेएनएन। पिछले सत्ताईस दिनों से राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरुद्ध चल रहे संविधान बचाओ धरने में पहुंचे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भारतीय जनता पार्टी पर देश की जनता को धार्मिक आधार पर बांटने का आरोप लगाया। उन्‍‍होंने कहा कि देश के संविधान से बड़ा कोई धर्म नहीं है और बीजेपी उसी संविधान की मूल भावना को नष्ट करने पर तुली है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीम राव आम्बेडकर की अध्यक्षता वाली संविधान सभा में तत्कालीन देश के उच्च कोटि के विद्वान व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शामिल थे, जो देश की सामाजिक संरचना, देश का इतिहास व भूगोल सब जानते थे और उन्होंने अपनी पूरी क्षमता से भारत के संविधान को तैयार किया था। 

    उन्‍होंने कहा कि भारत की धार्मिक भाषायी जातीय व क्षेत्रीय विभिन्नताओं को दृष्टिगत रखते हुए ही संविधान की प्रस्तावना में नागरिकता को किसी धर्म जाती भाषा व क्षेत्र से न जोड़ कर 'हम भारत के नागरिक' लिखा, लेकिन आज की बीजेपी सरकार नागरिकता कानून में संशोधन कर के उसमें धर्म की पहचान जोड़ कर संविधान की मूल भावना व प्रस्तावना को ही बदलने का कुचक्र कर रही है।

    यह भी पढ़ें: हमारे लिए राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में: शिव प्रकाश Haridwar News

    उन्‍होंने कहा कि आज पूरे देश में लाखों लोग अलग अलग जगहों पर देश के संविधान को नष्ट करने की भाजपा सरकार की साजिश के खिलाफ सड़कों पर उतरे हुए हैं, लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। उन्‍होंने कहा कि शाहीनबाग जैसे हज़ारों शाहीन बागों में आज देश भर में लोग इस अनोखे अहिंसक और शांन्तिपूर्ण आंदोलन में डटे हुए हैं और देश का हर सही सोच वाले नागरिक इस आंदोलन के समर्थन में है। उन्‍होंने देहरादून में चलाए जा रहे धरने के आयोजकों को व धरने में लगातार बैठी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनके इस गांधीवादी आंदोलन के आगे सरकार को झुकना ही होगा।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार तय, कई मंत्रियों के बदलेंगे महकमें

    comedy show banner
    comedy show banner