विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रैंड फिनाले में सुबोध मिस्टर और मोनाल बनीं मिस यूके-2020

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 13 Jan 2020 11:27 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 06:58 AM (IST)

हिमालयन बज की ओर से आयोजित ग्रैंड फिनाले में सुबोध ने मिस्टर उत्तराखंड और मोनाल को मिस उत्तराखंड का खिताब जीता।

ग्रैंड फिनाले में सुबोध मिस्टर और मोनाल बनीं मिस यूके-2020
ग्रैंड फिनाले में सुबोध मिस्टर और मोनाल बनीं मिस यूके-2020

देहरादून, जेएनएन। हिमालयन बज की ओर से हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2020  ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एमएस धोनी के सहयोग से किया गया। इसमे सुबोध ने मिस्टर उत्तराखंड 2020 का खिताब जीता, जबकि मोनाल को मिस उत्तराखंड 2020 चुनी गईं। 

कार्यक्रम में फाउंडर इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक और उद्यमी आकाश गुप्ता, मिस्टर अर्थ अभिषेक कपूर एवं एचओडी फैशन डिजाइन देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन दीपा आर्या निर्णायक के तौर पर मौजूद रहे। शो में उत्तराखंड के साथ-साथ दिल्ली और मुंबई जैसे अन्य शहरों से प्रतियोगियों ने भाग लिया। 

सभी भाग लेने वाले प्रतियोगियों को फैशन उद्योग के पेशेवरों द्वारा 7 दिवसीय व्यापक प्रशिक्षण मिला।इस अवसर पर निर्देशक हिमालयन बज़ गौरव सिंह ने कहा मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह जड़ों से जोडऩे का एक प्रयास है। 

फैशन शो के ऑडिशन में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

यूआरएस प्लेनेट की ओर से रविवार को राजपुर रोड स्थित कैफीन बिस्ट्रो में फैशन शो के लिए ऑडिशन लिए गए। जिसमें 20 युवाओं का चयन किया गया। शो के आयोजक शेखर चौधरी ने बताया कि बहुत से युवा ऐसे हैं जिनमें मॉडलिंग का क्रेज तो होता है। लेकिन उचित प्लेटफॉर्म न मिलने के कारण वह अपने टैलेंट को प्रदर्शित नहीं कर पाते। ऐसे ही युवाओं को बेहतरीन मंच प्रदान करने के लिए वह फैशन शो आयोजित कर रहे हैं।

शेखर के अनुसार पिछले हफ्ते रविवार को हुए पहले ऑडिशन में 20 युवाओं ने हिस्सा लिया। जिनमें से केवल 15 का चयन किया गया। वहीं इस रविवार को 20 युवाओं का चयन किया गया। अगले ऑडिशन का आयोजन आगामी रविवार को किया जाएगा और शो के फिनाले का आयोजन फरवरी माह के पहले सप्ताह में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गिद्दा-भांगड़ा संग दून में छाया लोहड़ी का खुमार, घूमर नृत्य ने मोहा मन Dehradun News

मिस और मिस्टर दूनिस्ट को मिलेंगे आकर्षक इनाम

आयोजक मोनिका ने बताया कि मिस और मिस्टर दूनिस्ट फैशन शो के विजेताओं को दस-दस हजार रुपये की राशि इनाम के रूप में दी जाएगी। वहीं शो में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को पांच हजार और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ढाई हजार रुपये की राशि इनाम के रूप में दी जाएगी। मोनिका ने बताया कि सभी चयनित प्रतिभागियों को ग्रू्मिंग और कपड़े फ्री ऑफ कॉस्ट दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: घुघुती महोत्सव में दिखी पहाड़ी संस्कृति की झलक Dehradun News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।