Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की आज हो सकती है नियुक्ति, कार्मिक ने सीएम को भेजा पत्र; रविवार को होनी है भर्ती परीक्षा

    By Ravindra kumar barthwalEdited By: riya.pandey
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 09:15 PM (IST)

    राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पर आयोग के सदस्यों में से ही नियुक्ति शनिवार तक होने की संभावना है। इस संबंध में कार्मिक की ओर से पत्रावली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) को भेजी गई है। पत्रावली को मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलते ही कार्मिक की ओर से अध्यक्ष की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जाएगी।

    Hero Image
    Uttarakhand: राज्य लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की आज हो सकती है नियुक्ति

    राज्य ब्यूरो, देहरादून।  राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पर आयोग के सदस्यों में से ही नियुक्ति शनिवार तक होने की संभावना है। इस संबंध में कार्मिक की ओर से पत्रावली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) को भेजी गई है। पत्रावली को मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलते ही कार्मिक की ओर से अध्यक्ष की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा जगमोहन सिंह राणा का कार्यकाल पूरा हो गया, लेकिन शुक्रवार तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई। आयोग के सदस्य डा. जगमोहन सिंह राणा की अध्यक्ष के रूप में 12 जून, 2023 को नियुक्ति की गई थी। इससे पहले सात जून, 2023 को आयोग के अध्यक्ष डा राकेश कुमार के त्यागपत्र के कारण यह पद रिक्त हो गया था।   डा. राणा का कार्यकाल गत दिन पूरा हो गया।

    कांग्रेस ने अध्यक्ष नियुक्ति में देरी पर खड़े किए सवाल

    आयोग की एक परीक्षा रविवार को प्रस्तावित है, ऐसे में कांग्रेस ने अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। शुक्रवार को डा. राणा के आयोग कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने आपत्ति की।

    कार्यकाल पूरा होने के बाद आयोग अध्यक्ष को नहीं आना चाहिए कार्यालय

    एक बयान में उन्होंने कहा कि आयोग अध्यक्ष को कार्यकाल पूरा होने के बाद कार्यालय नहीं आना चाहिए। आयोग के अध्यक्ष अथवा सदस्य के कार्यकाल विस्तार के बारे में कोई प्रविधान नहीं है। यद्यपि, हरिद्वार में मीडिया के पूछने पर आयोग के अध्यक्ष डा राणा ने कहा कि इस संबंध में शासन को निर्णय लेना है। उन्हें अग्रिम आदेशों तक कार्य करने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें - पीएम मोदी के दौरे के बाद पिथौरागढ़ की यात्रा को लेकर लोगों में बढ़ी उत्सुकता, इस सीजन में करें इन खूबसूरत वादियों की सैर

    नए अध्यक्ष की नियुक्ति संबंधित शनिवार को अधिसूचना होगा जारी

    धर, आयोग के ही किसी वरिष्ठ सदस्य को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कार्मिक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्रावली भेजी है। शनिवार को नए अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गाश्रम में तीन दिवसीय द बीटल्स द गंगा फेस्टिवल का किया उद्घाटन; विकास के लिए बताया मील का पत्थर