विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड में 409 मैदान होंगे चकाचक, निखरेगा टैलेंट

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:17 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 01:20 PM (IST)

देहरादून जिले की 409 ग्राम पंचायतों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल मैदानों का कायाकल्प किया जाएगा। ग्राम्य ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों में अब सुविधाओं के अभाव में छिपी हुई खेल प्रतिभाएं दम नहीं तोड़ेंगी।

गांवों में वर्षों से देखरेख के अभाव में खस्ताहाल पड़े मैदानों को नए सिरे से संवारने और वहां आधुनिक खेल सुविधाएं स्थापित करने के लिए ग्राम्य विकास विभाग ने कसरत तेज कर दी है।

इस योजना के साकार होने से शहर से दूर ग्रामीण युवाओं को अपनी क्षमता विकसित करने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे। ग्राम्य विकास विभाग ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों को जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि बजट स्वीकृत कराकर समय से युवाओं को खेल सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

वर्तमान में कुल 409 ग्राम पंचायतें

विभागीय आंकड़ों के अनुसार देहरादून जिले के छह विकासखंडों के अंतर्गत वर्तमान में कुल 409 ग्राम पंचायतें हैं। अधिकांश पंचायतों के पास बड़े और खुले मैदान उपलब्ध हैं, लेकिन उचित रखरखाव न होने के कारण ये मैदान झाड़ियों और उबड़-खाबड़ स्थिति में तब्दील हो चुके थे।

नए प्लान के तहत इन मैदानों का समतलीकरण, चहारदीवारी, रनिंग ट्रैक, चेंजिंग रूम व आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। मैदानों के कायाकल्प के साथ ही खिलाड़ियों के लिए आवश्यक खेल किट, गोल पोस्ट, नेट और जिम उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

गांव के मैदान से मिलेगी मंजिल: सुशील कुमार

सुविधाओं के अभाव में गांव के युवाओं को अक्सर अपनी खेल प्रतिभा से समझौता करना पड़ता था, लेकिन सरकार के इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि 'गांवों में रहने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी कई बार शहर न पहुंच पाने के कारण पीछे छूट जाते हैं।

पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर इन खाली पड़े मैदानों को खेल गतिविधियों के सर्वसुविधायुक्त केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ सकें।'

विभाग का लक्ष्य है कि आने वाले कुछ ही महीनों में प्रस्तावों की तकनीकी स्वीकृति पूरी कर मैदानों में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाए, जिससे आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए ग्रामीण प्रतिभाओं को गांव में ही निखरने का मंच मिल सके।

यह भी पढ़ें- मजदूर पिता की बेटी खेल मैदान में बनी बिहार की शेरनी, राष्ट्रीय स्तर पर जलवा

यह भी पढ़ें- गांवों में होगी खेल की बगिया, खिलेंगे प्रतिभाओं के फूल; 1540 ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।