विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, पति के खिलाफ गंभीर मामले की पड़ताल

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:06 AM (IST)

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा पति गिरधारी लाल साहू पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए देहरादून पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। फाइल फोटो

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने एसपी देहात जया बलोनी की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दिया है।

एसआईटी में एसपी देहात के साथ सीओ सहसपुर अनुज कुमार, कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर व शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट को शामिल किया गया है।

शुक्रवार को एसआईटी डालनवाला स्थित कृष्णा मेडिकल अस्पताल पहुंची और वहां भर्ती कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से बातचीत की। चिकित्सकों ने उन्हें बयान देने के लिए फिट नहीं बताया, ऐसे में टीम वापस लौट गई। जल्द ही टीम कैबिनेट मंत्री गिरधारी लाल साहू व एक महिला के कथित आडियो को कब्जे में लेगी।

इस आडियो की फारेंसिक जांच करवाई जाएगी। उसमें देखा जाएगा कि आडियो में जो बातचीत चल रही है, उसमें आवाज गिरधारी लाल साहू की है या नहीं। इसके अलावा एसआईटी जल्द ही कैबिनेट मंत्री के बयान भी दर्ज करेगी।

गिरधारी लाल साहू ने भी जारी किया वीडियो

दूसरी ओर गिरधारी लाल साहू ने शुक्रवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की, जिसमें उन्होंने कैबिनेट मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताया। बता दें कि गुरुवार शाम को कैबिनेट मंत्री ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह अस्पताल में भर्ती हो गई। शुक्रवार को भी वह अस्पताल में ही भर्ती रही। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक, समाजसेवी व अन्य लोगों ने उनकी कुशलक्षेम पूछी।

यह भी पढ़ें- 'कहां से आई 210 करोड़ की संपत्ति ? बंद करो भ्रष्टाचार', उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या पर पति का पलटवार

यह भी पढ़ें- मंत्री रेखा आर्या ने पति पप्पू गिरधारी और कल्पना की बातचीत का ऑडियो किया जारी, पुराने FIR और जमानत से जुड़ा केस