विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंत्री रेखा आर्या ने पति पप्पू गिरधारी और कल्पना की बातचीत का ऑडियो किया जारी, पुराने FIR और जमानत से जुड़ा केस

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:54 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2026 02:59 PM (IST)

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पप्पू गिरधारी का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे उस कल्पना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मंत्री रेखा आर्या के पति पप्पू गिरधारी का ऑडियो वायरल।

  2. कल्पना से बातचीत, जिस पर मंत्री ने FIR दर्ज कराई थी।

  3. कल्पना को हाल ही में कोर्ट से जमानत मिली।

जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी पर एफआईआर कराने के बाद जो ऑडियो जारी किया है। वह कल्पना से पप्पू गिरधारी की बातचीत का माना जा रहा है। कल्पना के खिलाफ कैबिनेट मंत्री ने दो साल पहले थाना बारादरी में FIR दर्ज कराई थी। जिसमें बीते 12 सितंबर को कल्पना को कोर्ट से जमानत मिल गई।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जो ऑडियो जारी किया है, उसमें पप्पू गिरधारी कल्पना नाम की महिला से बात करने की बात सामने आई है। इस वायरल ऑडियो के मुताबिक उसमें पप्पू-कल्पना से जेल जाने को कह रहा है, और साथ ही जमानत करा लेने का वादा भी कर रहा है।

इस ऑडियो में पत्नी रेखा आर्या से अपने विवाद के बारे में भी बता रहा है। पूरा मामला 2 साल पहले के घटनाक्रम से जुड़ता दिखाई दे रहा है। दरअसल, मंत्री रेखा आर्या ने 9 सितंबर 2024 को थाना बारादरी में इसकी FIR दर्ज कराई थी। आरोप था कि आगरा निवासी कल्पना मिश्रा, उनके और उनके पति गिरधारी लाल साहू के नाम और बरेली स्थित आवास के पते का अपने आधार कार्ड व पासपोर्ट जैसे व्यक्तिगत दस्तावेजों में अनधिकृत इस्तेमाल कर रही हैं।

कल्पना अवैध रूप से उत्तराखंड शासन का बोर्ड, नीली-लाल बत्ती और हूटर लगी क्रेटा कार में घूमकर जनता में धाक जमाती है। नाम का सहारा लेकर अवैध धन उगाही करती हैं और उनके बरेली आवास से 7 लाख रुपये नकद व एक सोने से जड़ी रुद्राक्ष माला चुराकर ले गईं।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोर्ट में बचाव पक्ष का तर्क था कि कल्पना को जुलाई 2022 में मंत्री के पति ने अपने व्यापार की देखभाल के लिए 25 हजार रुपये महीने के वेतन पर बाकायदा रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिए मैनेजर नियुक्त किया था, लेकिन बाद में उनका मानसिक, शारीरिक व आर्थिक शोषण किया गया।

बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि शुरुआती जांच अधिकारी ने गहन पड़ताल के बाद आरोपों को गलत मानते हुए फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी थी लेकिन मंत्री की आपत्ति के बाद दोबारा विवेचना कराई गई। दोनों पक्षों की दलीलें और केस डायरी की जांच करने के बाद जज अशोक कुमार यादव ने टिप्पणी की और कहा आधार कार्ड का पता बदला जा सकता है और पासपोर्ट का पुलिस सत्यापन होता है। साथ ही आरोपी महिला बीते 14 जुलाई से न्यायिक हिरासत में है तथा मामले का विचारण मजिस्ट्रेट स्तर का है।

अपर सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव की अदालत ने 12 सितंबर 2026 को आरोपी को साक्ष्यों से छेड़छाड़ न करने और हर तारीख पर अदालत में पेश होने जैसी सख्त शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया था। कल्पना को 50 हजार रुपये व्यक्तिगत मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत दाखिल करने को भी कहा था।

वनखंडीनाथ मंदिर में कराया था 101 कन्याओं का विवाह

जोगी नवादा निवासी पप्पू गिरधारी रामलीला समिति वनखंडीनाथ मंदिर के संयोजक भी हैं। यहां हर साल रामलीला, रासलीला और दंगल का आयोजन होता है। इस बार भी कार्यक्रम चल रहा है। बीते दिनों समिति की ओर से 5 हजार महिलाओं को साड़ी बांटी गई। 11 अक्टूबर को 101 निर्धन कन्याओं का विवाह भी कराया गया।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर FIR, उत्तराखंड की सियासत गरमाई