विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ravi Badola Murder की जांच के लिए एसआइटी गठित, हिस्ट्रीशीटर रामवीर की एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मिली

Published: Sat, 22 Jun 2024 09:16 AM (IST)

Ravi Badola Murder रवि बडोला हत्याकांड की जांच के लिए एसआइटी गठित कर दी गई है। वहीं हत्या के मुख्य ...और पढ़ें

Ravi Badola Murder: डोभाल चौक हत्याकांड की जांच के लिए एसआइटी गठित
Ravi Badola Murder: डोभाल चौक हत्याकांड की जांच के लिए एसआइटी गठित

HighLights

  1. डोईवाला क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में एसएसपी ने गठित की एसआइटी

जागरण संवाददाता, देहरादून। Ravi Badola Murder: रवि बडोला हत्याकांड की जांच के लिए एसआइटी गठित कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने डोईवाला क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी के नेतृत्व में एसआइटी गठित की है। वहीं, हत्या के मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर रामवीर की एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड भी मिल गई है।

शुक्रवार को रवि बडोला हत्याकांड में प्रभावी कार्रवाई के लिए एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया। घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत विवेचना के साथ ही आरोपितों के विरुद्ध प्रभावी साक्ष्य संकलन के लिए एसएसपी ने एसआइटी को निर्देश दिए।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की पैरवी करेगी पुलिस

आरोपितों की अवैध संपत्ति के चिह्नीकरण के साथ-साथ उनकी ओर से सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के चिह्नीकरण के लिए भी पुलिस संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की पैरवी करेगी।

बीते रविवार को हुए गोलीकांड में प्रापर्टी डीलर रवि बडोला की मौत हो गई थी, जबकि उसके साथी सुभाष क्षेत्री और मनोज नेगी गंभीर घायल हुए थे। इस मामले में रायपुर थाने में देवेंद्र कुमार शर्मा उर्फ सोनू भारद्वाज व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही सभी सातों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रकरण में प्रभावी विवेचना के लिए एसएसपी देहरादून ने क्षेत्राधिकारी डोईवाला अभिनय चौधरी को एसआइटी प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही टीम में एसआइएस प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम, एसआइएस शाखा के उपनिरीक्षक राकेश शाह व उपनिरीक्षक अशोक राठौर, फाइनेंसियल फ्राड यूनिट से महिला उपनिरीक्षक शालू धारीवाल को शामिल किया गया है।

हिस्ट्रीशीटर रामवीर से पुलिस आज करेगी पूछताछ

रवि बडोला हत्याकांड के मुख्य आरोपित मुजफ्फरनगर के हिस्ट्रीशीटर रामवीर की पुलिस को एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मिल गई है। आज शनिवार को आरोपित से पुलिस पूछताछ करेगी।

रिमांड के दौरान आरोपित से घटना से संबंधित साक्ष्य संकलन व हथियार बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। घटना में शामिल मुख्य आरोपित रामवीर को दून पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। रामवीर पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं और दून से जुड़े दो हत्याकांड में भी वह शामिल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।