विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shrikant Tyagi Case: हरिद्वार और ऋषिकेश में मिली श्रीकांत त्‍यागी की लोकेशन! पुलिस अलर्ट

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Mon, 08 Aug 2022 10:56 AM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 08:57 AM (IST)

Shrikant Tyagi Case नोएडा के ओमेक्‍स ग्रेंड सोसायटी में महिला के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले में फरार श्रीकांत ...और पढ़ें

Shrikant Tyagi Case: हरिद्वार, ऋषिकेश में पाई गई श्रीकांत त्‍यागी की लोकेशन। फाइल
Shrikant Tyagi Case: हरिद्वार, ऋषिकेश में पाई गई श्रीकांत त्‍यागी की लोकेशन। फाइल

टीम जागरण, देहरादून: Shrikant Tyagi Case:  नोएडा में महिला से अभद्रता करने के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के उत्तराखंड में होने की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। उत्तराखंड पुलिस इस प्रकरण पर नजर बनाए हुए है।

नोएडा कमिश्नर की ओर से दोबारा फोन नहीं किया गया

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार (DGP Ashok Kumar) ने बताया कि रविवार शाम को नोएडा से पुलिस कमिश्नर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर को फोन पर संपर्क कर लोकेशन का पता लगाने की बात कही।

इस पर एसएसपी देहरादून की ओर से पूर्ण सहयोग करने की बात कही गई, लेकिन नोएडा कमिश्नर की ओर से दोबारा फोन नहीं किया गया।

उत्तराखंड पुलिस लगातार नोएडा पुलिस के संपर्क में

सोमवार को श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की सीसीटीवी फुटेज हरिद्वार में मिलने की सूचना आ रही थी, लेकिन जांच में इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई। उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) लगातार नोएडा पुलिस (Noida Police) के संपर्क में है। जब भी नोएडा पुलिस को सहयोग की जरूरत होगी तो पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

नोएडा से पुलिस टीमें आई थीं ऋषिकेश

वहीं एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि नोएडा से पुलिस टीमें ऋषिकेश आई थीं, लेकिन उन्होंने ऋषिकेश पुलिस से संपर्क नहीं किया और वापस चली गई।

सीओ व इंस्पेक्टर को अलर्ट रहने के निर्देश

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश के सीओ व इंस्पेक्टर को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर हरिद्वार के एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के हरिद्वार में होने की बात से मना किया है।

श्रीकांत त्यागी को लेकर बार्डर से लेकर शहर तक चेकिंग

नोएडा की एक सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को लेकर रुड़की में बार्डर और शहर में चेकिंग हुई। पुलिस और खुफिया विभाग के लोग इसे लेकर अलर्ट पर रहे।

खुफिया विभाग की टीम भी अपने स्तर से यह जानकारी जुटाने में लगी रही कि रुड़की में तो श्रीकांत त्यागी का कोई परिचित नहीं रहता है। इसके अलावा पुलिस की तरफ से नारसन बार्डर और भगवानपुर बार्डर पर चेकिंग की गई।

शहर में भी पुलिस अलग अलग जगहों पर चेकिंग करती रही। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस की तरफ से बार्डर और शहर के अंदर कई प्वाइंटों पर चेकिंग की गई। हालांकि उसके रुड़की में होने की कोई भी बात सामने नहीं आई है।

महिला के साथ अभद्रता का वीडियो हुआ वायरल

भाजपा नेता (Shrikant Tyagi) का शुक्रवार को ओमेक्‍स ग्रेंड सोसायटी की एक महिला के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ है। करीब दो मिनट के वीडियो में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) एक महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए दिख रहे हैं।