Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्र आज से शुरू, राज्यपाल और सीएम ने दी उत्तराखंड के लोगों को शुभकामनाएं
Shardiya Navratri 2023 आज शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां शैलपुत्री की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। नवरात्र के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड में भी मंदिरों में मां दुर्गा की आरती हो रही है। वहीं सूबे के मुखिया और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। इस दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों या नौ शक्तियों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। आज यानी कि रविवार से मां दुर्गा के नौ दिनों की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के पहले दिन आज मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है।
आज शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां शैलपुत्री की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। नवरात्र के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड में भी मंदिरों में मां दुर्गा की आरती हो रही है। वहीं सूबे के मुखिया और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने की सुख-समृद्धि की कामना
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या में जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा कि नवरात्रि व्रत पूजन, मातृ शक्ति की आराधना के साथ ही अंतःकरण की शुद्धि, अनुशासन और मन की एकाग्रता बढ़ाने का अवसर देते हैं।
नारी के महत्व को दर्शाने वाला है त्योहार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है।समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक भी है।
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम् ॥
समस्त प्रदेशवासियों को मां शैलपुत्री की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां भगवती से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो।… pic.twitter.com/dwk4GBVx0T
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 15, 2023
सीएम धामी ने कहा कि आप सभी प्रदेशवासियों को माँ आदिशक्ति भगवती की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी प्रदेशवासियों को माँ आदिशक्ति भगवती की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।#Navratri2023 pic.twitter.com/6MioUXhiGE
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 15, 2023

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।