विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण जौहर के शो में सारा अली खान और जान्‍हवी कपूर ने किया केदारनाथ ट्रिप का जिक्र, कहा- मौत के करीब पहुंच गए थे

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Tue, 19 Jul 2022 10:38 AM (IST)

शो में बातचीत के दौरान सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने केदारनाथ यात्रा का किस्‍सा बताया। कहा कि हमें ...और पढ़ें

पिछले साल सारा अली खान और जान्‍हवी कपूर आई थीं केदारनाथ। सोशल मीडिया
पिछले साल सारा अली खान और जान्‍हवी कपूर आई थीं केदारनाथ। सोशल मीडिया

टीम जागरण, देहरादून : करण जौहर के शो में बालीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने अपनी केदारनाथ ट्रिप का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि दोनों यहां सड़क ब्‍लाक होने की वजह से मौत के करीब पहुंच गई थीं। बता दें कि पिछले साल नवंबर में दोनों केदारनाथ आईं थीं।

हम लोग मौत के करीब ही पहुंच गए थे...

शो में बातचीत के दौरान सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने केदारनाथ यात्रा का किस्‍सा बताया। जाह्नवी ने कहा कि केदारनाथ से भैरव मंदिर जाने के दौरान वह मौत के करीब पहुंच गई थीं। वहां रास्‍ता बंद हो गया था। उन्‍होंने कहा कि हमें इस बात का जरा सा भी पता नहीं था कि वहां रास्ता इतना खराब होगा। एक वक्त तो ऐसा लगा कि हम लोग मौत के करीब ही पहुंच गए थे।

पैसे बचाने के चक्‍कर में ठंड से खराब हो गई थी हालत 

वहीं जाह्नवी ने शो में यह भी खुलासा किया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान पैसे बचाने के लिए सारा ने सस्ता होटल बुक किया था, जिस कारण से उनकी हालत ठंड से अधिक खराब हो गई थी।

2018 में हुई थी केदारनाथ फिल्म की शूटिंग 

गौरतलब है कि सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ थी। जो 2018 में रिलीज हुई थी। सारा अली खान के साथ मुख्‍य रूप से सुशांत सिंह थे। उस समय इस फिल्म को लेकर काफी विरोध भी हुआ था। इतना ही नहीं उत्‍तराखंड में इस फिल्म पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया था।

दो बार केदारनाथ आ चुकी हैं सारा अली खान

अब त‍क सारा अली खान दो बार केदारनाथ आ चुकी हैं। पहली बार 2018 में फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। उसके बाद पिछले साल नवंबर को केदारनाथ पहुंची थीं। 

फिल्म 'मिली' की शूटिंग के लिए उत्‍तराखंड पहुंची थींं जाह्नवी

पिछले साल अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी वाली फिल्म 'मिली' की शूटिंग के लिए उत्‍तराखंड पहुंची थी। इस दौरान हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में हुई थी। शूटिंग खत्‍म होने के बाद जाह्नवी कपूर सारा अली खान के साथ केदारनाथ गईं थीं। तब दोनों रुद्रप्रयाग स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर भी गई थीं। मान्‍यता है कि इसी मंदिर में भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था।