Uttarakhand Election 2022: सचिन पायलट ने दून पहुंच जनता से मांगा समर्थन, व्यापारियों से भी की बात
Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने दून के राजपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर जनता के बीच गए। इसके साथ ही बाजार में व्यापारियों से भी बात की।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने देहरादून में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए घंटाघर से तहसील चौक तक डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस व दून महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने उनका स्वागत किया।
सचिन पायलट करीब 12 बजे घंटाघर चौक पर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले बाबा साहिब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने घंटाघर से पलटन बाजार तक सभी दुकानों पर जाकर पार्टी प्रत्याशी राजकुमार के लिए वोट की अपील की। सचिन पायलट ने पलटन बाजार होते हुए तहसील चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर नमन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अगुआई में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने फूल मालाओं से पायलट का स्वागत किया। दून महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा की अगुआई में व्यापारी पायलट से मिले। इस दौरान पायलट ने कांग्रेस कार्यकर्त्ता से कहा कि वह पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार करें। साथ ही आमजन को भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में भी बताएं। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को हर घर-द्वार तक पहुंचाएं। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सहप्रभारी दीपिका पांडेय सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रवक्ता डा. प्रतिमा सिंह, अभिनव थापर आदि मौजूद रहे।
दो फरवरी को प्रियंका तो पांच फरवरी को राहुल आएंगे उत्तराखंड
कांग्रेस ने चुनाव प्रचार को गति देनी शुरू कर दी है। इस कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) दो फरवरी को देहरादून आएंगी। वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पांच फरवरी को देहरादून अथवा हरिद्वार आएंगे। यहां से ये दोनों नेता सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को वर्चुअली संबोधित करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।