विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारी को लाभार्थी नहीं, नेतृत्वकर्ता बनाना असल महिला सशक्तीकरण : रुचि भट्ट

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:58 PM (IST)

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का अर्थ महिलाओं को निर्णय लेने का अधिकार और नेतृत्व के समान अवसर देना है, न कि केवल लाभार्थी बनाना। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का वास्तविक अर्थ महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभार्थी बनाने तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें निर्णय लेने का अधिकार और नेतृत्व के समान अवसर उपलब्ध कराना है।

नारी को लाभार्थी नहीं, विकास का भागीदार और नेतृत्वकर्ता बनाना ही असल महिला सशक्तीकरण है। रविवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।

यह केवल राजनीतिक आरक्षण नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को नीति निर्माण और राष्ट्र के भविष्य से जुड़े निर्णयों में उचित स्थान देने का माध्यम है। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र अधिक समावेशी और संवेदनशील बनेगा।

रुचि भट्ट ने कहा कि महिलाएं आज स्वयं सहायता समूहों, उद्यमिता, कृषि, विज्ञान, तकनीक, प्रशासन और सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व क्षमता साबित कर रही हैं। महिला आरक्षण इस बदलाव को राजनीतिक और संवैधानिक मजबूती देगा।

इससे अनुसूचित जाति, जनजाति, ग्रामीण और वंचित वर्गों की महिलाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण जैसे विषय पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सहमति बननी चाहिए।

नारी का सम्मान भारतीय संस्कृति का संस्कार और उसका नेतृत्व विकसित भारत का आधार है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, मीडिया प्रभारी डॉ. दिव्या नेगी, लक्ष्मी अग्रवाल और बबली चौहान उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड को सीएम धामी ने दी सौगात, विकास कार्यों के लिए 17.38 करोड़ रुपये किए मंजूर

यह भी पढ़ें- आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई धार: सीएम धामी ने किया IRS पुस्तिका और राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2026–27 का विमोचन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।