विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड को सीएम धामी ने दी सौगात, विकास कार्यों के लिए 17.38 करोड़ रुपये किए मंजूर

Published: Sun, 29 Nov 2026 06:00 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 17.38 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी ने 17.38 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए।

  2. मंदिरों का सुंदरीकरण, हेलीपैड निर्माण और सड़क सुधार शामिल।

  3. चंपावत, डीडीहाट सहित कई क्षेत्रों को मिलेगा लाभ।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 17.38 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इनमें मंदिरों एवं मेला स्थलों का सुंदरीकरण, हेलीपैड निर्माण, सड़क और पुलों का सुधारीकरण, सीसी मार्ग, इंटरलॉकिंग टाइल्स, सिंचाई गूल और सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं।

चंपावत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठाड़ कमेला में सीसी एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए 55.16 लाख, ढकना बडोला में ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सुंदरीकरण को 109.88 लाख स्वीकृत किए। डीडीहाट के रसैपाटा स्थित भगवती मंदिर के सुंदरीकरण को 59.57 लाख और केदारनाथ क्षेत्र के चार मंदिरों के सुंदरीकरण को 49.94 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।

कर्णप्रयाग में कर्ण मंदिर के लिए 99.71 लाख, नई टिहरी के नवदुर्गा मंदिर के लिए एक करोड़ एवं पुरोला के फिताड़ी गांव में हेलीपैड निर्माण के लिए 1.08 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा मसूरी, डोईवाला, गदरपुर और पिरान कलियर में सड़क एवं नाली निर्माण तथा सुधारीकरण के कार्य होंगे।

किच्छा में कृषि विवि परिसर की सड़कों के सुधार को 4.22 करोड़ और धर्मपुर में जाट भवन निर्माण को 1.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चंपावत में सिंचाई गूल निर्माण तथा डीडीहाट में मोटर मार्ग के उच्चीकरण के लिए धनराशि मंजूर की गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की कवायद की शुरू, स्क्रीनिंग कमेटी पहुंची दून

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।