Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'प्यार पहली बार' में वकील की भूमिका में दिखेंगी अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 08 Oct 2018 08:34 AM (IST)

    लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री और अल्मोड़ा की रहने वालीं रूप दुर्गापाल का अब नया शो प्यार पहली बार शुरू हो रहा है। इसमें वह एक वकील की मुख्य भूमिका में नजर आएंगीं।

    'प्यार पहली बार' में वकील की भूमिका में दिखेंगी अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल

    देहरादून, [जेएनएन]: लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री और मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वालीं रूप दुर्गापाल अब एक नए रूप में दर्शकों के सामने आ रही हैं। जिंग चैनल पर शाम सात बजे उनका नया शो 'प्यार पहली बार' शुरू हो रहा है। इसमें वह एक वकील की मुख्य भूमिका में नजर आएंगीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दैनिक जागरण से बातचीत में रूप ने बताया कि शो में उनके किरदार का नाम श्रमिष्ठा है, जो अपने साथी वकील के प्यार में पड़ जाती है। दोनों अपने माता-पिता की इच्छा के विपरीत शादी कर लेते हैं। लेकिन, धीरे-धीरे उनके बीच तनाव की स्थिति पैदा होने लगती है। 

    इसके बाद वो अलग हो जाते हैं। लेकिन, दोनों का प्यार कहीं न कहीं बाकी रह जाता है। श्रमिष्ठा कैसे अपने पति का प्यार वापस पाती है, यही सीरियल की कहानी है। रूप ने कहा कि इस तरह की भूमिका वह पहली बार कर रही हैं। इसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। 

    उन्होंने बताया कि आम जिंदगी में भी अक्सर पति-पत्नी के बीच अलगाव की घटनाएं बढ़ रही हैं। लेकिन, प्यार और आपसी समझ से रिश्तों को बचाया जा सकता है। कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं, लेकिन हमें अपनों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठीं देहरादून की रश्मि रावत

    यह भी पढ़ें: रैंप पर कैटवॉक के जरिये युवाओं ने दिखाया फैशन का जलवा

    यह भी पढ़ें: जांबाज लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका का सपना था, केबीसी की हॉट सीट पर बैठें पापा